गर्मियां अपने साथ-साथ कई ठंडे और रसीले फल लेकर आती है, जिनकी मांग गर्मियों बहुत ज्यादा रहता है। गर्मी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों में एक तरबूज भी है, खाने में मीठा, स्वादिष्ट और ताजगी देने वाला फल है। इसमें मौजूद पानी की हाई मात्रा डिहाइड्रेशन को रोकने में भी मदद करती है। हालांकि, तरबूज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता और कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने बताया कि तरबूज खाना किन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने बताया कि अगर आप तरबूज का सेवन सिर्फ इसके स्वाद या ठंडक के लिए कर रहे हैं और इसके संभावित परिणामों पर विचार नहीं कर रहे हैं, तो एक बार फिर से सोचें। कुछ हेल्थ इश्यू वाले लोगों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।
शुगर मरीजों को तरबूज से बचना चाहिए
तरबूज में प्राकृतिक शर्करा होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए शुगर वाले लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा क्रेविंग होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक
किडनी के मरीजों को तरबूज का सेवन हानिकारक हो सकता है। तरबूज में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कमजोर किडनी पोटैशियम को प्रभावी ढंग से फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़ जाता है। जिसके चलते मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और यहां तक कि दिल की समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
अस्थमा के मरीजों को बचना चाहिए
कुछ रिसर्च के मुताबिक, अस्थमा या एलर्जी से परेशान लोगों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। तरबूज से एलर्जी हो सकती है जो श्वसन संबंधी समस्याओं को और भी बदतर बना सकती है। अगर, आपको तरबूज खाने के क्रेविंग हो रही है तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लिवर के मरीज रहें सावधान
तरबूज में फ्रुक्टोज होता है, जो एक प्राकृतिक शर्करा है। लिवर की समस्या से पीड़ित लोगों को तरबूज से दूरी बनानी चाहिए। इसमें मौजूद फ्रुक्टोज चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है।
पाचन संबंधी समस्या वाले लोग के लिए नुकसानदायक
जिन लोगों को गैस, पेट फूलना, एसिडिटी या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसकी ठंडी प्रकृति कुछ व्यक्तियों में नाराजगी या अपच को बढ़ा सकती है। इसके अलावा खाली पेट तरबूज खाने से बचें।
जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।