अखरोट (Walnut) को एक सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह न केवल शारीरिक बल्कि, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। आमतौर पर जब भी किसी ड्राई फ्रूट्स का जिक्र आता है तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में काजू या बादाम का नाम ही होता है। काजू और बादाम सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स में सबसे अधिक खाए जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि काजू बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अखरोट भी ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बेहद शक्तिशाली है। अख

अखरोट में अन्य मेवों की तुलना में अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है और यह मैंगनीज, कॉपर और फास्फोरस जैसे खनिजों से भरपूर होता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) जो ओमेगा फैटी एसिड का ही एक रूप है जिसे शरीर नहीं बना सकता। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड सूजन को कम करने और दिल और दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

कैसे करें अखरोट का सेवन?

  • सुबह खाली पेट अखरोट खाना सबसे फायदेमंद है।
  • इसे सलाद, शेक, स्मूदी या दही में मिलाकर खा सकते हैं।
  • अखरोट का पाउडर बनाकर इसे आटे या मिठाई में भी शामिल किया जा सकता है।

दिमागी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और विटामिन ई मस्तिष्क को सक्रिय रखते हैं। याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

अखरोट खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं।  इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और विकास में सहायक हैं।

डायबिटीज में सहायक

अखरोट का नियमित सेवन टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखता है।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।