Akhrot Ke Fayde: सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। नियमित तौर पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से बॉडी हेल्दी और बीमारियां दूर रहती हैं। कुछ लोग सूखे मेवों को रात भर भिगोकर सुबह खाना पसंद करते हैं। बादाम या अन्य मेवों को पानी में भिगोकर खाते हुई हमेशा अच्छा माना गया है। ऐसे में हमेशा ये सवाल रहा है कि अखरोट (Walnut Benefits) को किस चीज में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। हालांकि, अखरोट को भिगोने से उसके पोषण संबंधी लाभ बढ़ जाते हैं, लेकिन उन्हें पानी या दूध किस चीज में भिगोना अधिक लाभकारी होता है।
दरअसल, कच्चे अखरोट में फाइटिक एसिड होता है, जो कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे आवश्यक खनिजों की पूर्ति होती है। अखरोट को भिगोने से फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे पोषक तत्व अधिक उपलब्ध हो जाते हैं और पचने में आसान हो जाते हैं। भिगोने से अखरोट नरम भी हो जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होते हैं जो मस्तिष्क, हृदय और स्वास्थ्य के लिए अच्छा काम करते हैं।
अखरोट को पानी में भिगोने के फायदे (Benefits of walnuts soaked in water)
अखरोट को पानी में भिगोकर खाने से कई फायदे होते हैं। अगर, आप पाचन शक्ति को बढ़ाते हुए कैलोरी को कम करना चाहते हैं। अखरोट को पानी में भिगोने से पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करने वाले एंजाइम सक्रिय होते हैं। क्योंकि, पानी में कोई कैलोरी या वसा नहीं होती है, ऐसे में वजन का ख्याल रखने वालों के लिए ये एक अच्छा विकल्प रह सकता है।
सूजन या बेचैनी से मिलती है राहत
अखरोट को पानी में भिगोना पचाने में आसान होता है और इससे सूजन या बेचैनी होने की संभावना कम होती है। यह लैक्टोज असहिष्णुता या दूध से एलर्जी वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
- अखरोट में मौजूद फायटिक एसिड कम हो जाता है, जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है।
- अखरोट के पोषक तत्वों में बढ़ोतरी होती है।
- अखरोट आसानी से पच जाता है और सूजन जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
- कैलोरी न लेने वालों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
- लैक्टोज से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह ज्यादा अच्छा माना जाता है।
अखरोट को दूध में भिगोने के फायदे (Benefits of walnuts soaked in milk)
दूध में भिगोने से अखरोट मलाईदार हो जाता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। दूध अपने आप में सेहतमंद होता है। इसलिए अखरोट को दूध में भिगोने से उसे अतिरिक्त पोषण मिलता है। क्योंकि, दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है, जो अखरोट में नहीं पाया जाता।
हड्डियों और शुगर के लिए अच्छा
अखरोट हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों की वृद्धि और पूरी हेल्थ को बेहतर बनाता है। दूध में भिगोए हुए अखरोट में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे लंबे समय तक भरा हुआ रहते हैं। अखरोट से मिलने वाले स्वस्थ वसा (फैट), प्रोटीन और फाइबर से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- अखरोट मलाईदार हो जाता है और उसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
- अखरोट को दूध में भिगोने से उसे अतिरिक्त पोषण मिलता है।
- दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी भी शरीर को मिल जाते हैं।
- दूध में एक्स्ट्रा प्रोटीन और फैट होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।