Vitamin B12: शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने के लिए विटामिन B12 बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही विटामिन B12  शरीर की तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने और डीएनए के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, यह विटामिन केवल पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में ही पाया जाता है। अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इसे किसी भी अन्य चीज के साथ मिलाकर खाने से विटामिन B12 की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में चीफ डायटिशियन प्रिया पालीवाल के मुताबिक, हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी होता है, लेकिन जो लोग वेज खाते हैं तो उनमें इस विटामिन की कमी अधिक देखी जाती है। ऐसे में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही के साथ कुछ चीजें खाने से विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

विटामिन बी-12, एक ऐसा विटामिन होता है, जिसकी कमी से शरीर में एनर्जी लेवल बहुत कम रहता है। डायटिशियन प्रिया पालीवाल के मुताबिक, दही पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। दही में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मस्तिष्क, नसों और लाल रक्त कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में दही का सही तरीके से सेवन करना बहुत जरूरी होता है।

अलसी के बीज (Flaxseeds)

  • दही के साथ अलसी के बीज मिलाने से यह पोषण का एक पावरहाउस बन जाता है।
  • अलसी में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो विटामिन B12 के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • दही में 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाएं और नाश्ते में इसका सेवन करें।

अंकुरित अनाज (Sprouted Grains)

  • अंकुरित मूंग, चना या मसूर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन B12 होता है।
  • दही के साथ इन्हें मिलाने से यह एक संपूर्ण भोजन बन जाता है।
  • यह संयोजन पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और आंतरिक ऊर्जा बढ़ाता है।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स (Dry Fruits and Nuts)

  • बादाम, अखरोट, और काजू जैसे नट्स विटामिन B12 के स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
  • दही के साथ इनका सेवन शरीर को पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • दही में कटे हुए नट्स और थोड़ा सा शहद मिलाकर खाएं।

दही के साथ इन चीजों को खाने के फायदे

दही के साथ इन चीजों को खाने के साथ विटामिन B12 की पूर्ति होती है और स्वास्थ्य को भी कई फायदे मिलते हैं। इनके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही त्वचा व बालों को चमकदार बनाने में भी मदद मिलती है।

सावधानी

यदि आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। यह नुस्खा शाकाहारी व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।