Ajwain Benefits: आयुर्वेद में प्रकृति में पाए जाने वाले कई पौधों और पत्तियों का उपयोग औषधीय जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे आसपास मौजूद कई पौधे, उनकी पत्तियां, फूल, मेवे और कुछ जड़ें स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। ऐसा ही एक पौधा है वामू यानी अजवाइन भी है। वामू (Vamu Leaves Ke Fayde) यानी अजवाइन (Ajwain Ke Fayde) के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, वामू पत्ता खासकर सर्दियों के दौरान बहुत फायदेमंद होता है। आइए वामू पत्ते के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ आपको बताते हैं।
मसालेदार और तीखे अजवाइन के बीजों का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में स्वाद के लिए किया जाता है। इसी तरह अजवाइन के पत्ते भी किसी दवा से कम नहीं हैं। वामू के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, प्रोटीन और खनिज शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वामू का पत्ता मौसमी सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करता है। इसकी पत्तियां खाने से मेटाबॉलिज्म सामान्य रहेगा, जिससे बदहजमी से पेट फूलने की समस्या कम हो जाएगी। इसके अलावा अजवाइन की पत्तियों से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित कर सकते हैं।
पाचन, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
इन पत्तियों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की मौजूदगी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाती है। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद तत्व पेट में गैस्ट्रिक एसिड और पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इन पत्तों को चबाने से यूरिक एसिड (Uric Acid) और गठिया (Gout) रोग से राहत मिलती है।
आंखों की रोशनी बढ़ेगी
वामू के पत्तों को चबाने से शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह वजन घटाने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। आंखों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
वामू यानी अजवाइन के पत्तों से कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग इसका काढ़ा बना कर पी सकते हैं। दांत दर्द में के लिए इन पत्तियों का पानी उबालकर पीने से राहत मिलती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
