आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते समय पर खाना सही नहीं हो पाता, जिसके कारण कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। पेट लंबे समय तक साफ न हो तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत ही आवश्यक है। पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी उम्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर, आप एक साधारण घरेलू उपाय से अपने पेट को पूरी तरह से साफ करना चाहते हैं, तो रात को दही के साथ पाउडर मिलाकर खाने से कब्ज दूर होगी, पाचन तंत्र मजबूत होगा और शरीर से विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।
दही में त्रिफला पाउडर मिलाकर खाने से पेट की सफाई बहुत अच्छे तरीके से हो सकती है, क्योंकि त्रिफला आयुर्वेद का एक प्रसिद्ध हर्बल मिश्रण है, जिसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला होता है। यह तीनों जड़ी-बूटियां पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
त्रिफला चूर्ण को दही में मिलाकर खाने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाएगा। त्रिफला आयुर्वेद में एक बहुत लोकप्रिय जड़ी बूटी है। इस चूर्ण को दही के साथ खाने से बहुत लाभ मिलता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। इससे त्वचा और बालों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
त्रिफला के फायदे
कंसल्टेंट डायटीशियन एंड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, त्रिफला एक प्राकृतिक औषधि है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन करने से लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। त्रिफला एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता रहा है।
- पाचन में सुधार- त्रिफला चूर्ण एक उत्कृष्ट रेचक के रूप में कार्य करता है। यह पाचन में सुधार और मल त्याग को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- इम्यूनिटी बूस्ट- त्रिफला चूर्ण में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- हार्ट के लिए हेल्दी- त्रिफला चूर्ण स्ट्रोक और अन्य हार्ट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है।
- शुगर कंट्रोल- त्रिफला चूर्ण शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करता है। इसलिए यह शुगर मरीजों के लिए बहुत अच्छा है।
दही के फायदे
दही खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे पाचन तंत्र को दुरुस्त, इम्यूनिटी बूस्ट, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाना, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना, वजन कम करने में मदद करना और दिल को स्वस्थ रखना आदि।
- प्रोबायोटिक्स- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और अच्छे पाचन में सहायता करते हैं।
- कैल्शियम- दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
- विटामिन- दही में मौजूद विटामिन शरीर के विभिन्न कार्यों में मदद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।