आंत जिसे अंतड़ी के नाम से भी जाना जाता है ये आहार नली का हिस्सा होती है जो पेट से गुदा तक फैली होती है। आंत दो भागों में होती है एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। आंत की सेहत खराब होते ही पाचन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। थकावट,पेट दर्द,कब्ज,बार-बार खट्टी डकार,एसिडिटी,गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होना आंत में खराबी के संकेत हो सकते हैं। आंत में खराबी होने पर आपके खान-पान में बदलाव होने लगता है। भूख कम लगने लगती है और वजन भी घटने लगता है।

आंत में होने वाली परेशानी का पता लगाना आसान काम नहीं है। कई बार पेट में दर्द इस तरह होता है कि डॉक्टर सारे टेस्ट करा लेते हैं फिर भी आंत से जुड़ी परेशानी सामने नहीं आती। कुछ लक्षण ऐसे हैं जो आंत की खराबी का स्टीक पता लगाते हैं। थकावट, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, एसिडिटी, सोने में कठिनाई, वजन में अचानक बदलाव और शुगर क्रेविंग हो सकते हैं आंत में खराबी के संकेत।

डॉक्टर भूषण रिसर्च लेब में डॉक्टर समीर भूषण के मुताबिक अगर आप पेट की इन सभी समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपना लें। किचन में मौजूद कुछ नुस्खे आपको पेट दर्द, कब्ज, दस्त, एसिडिटी से निजात दिला सकते हैं और आपकी आंतों की हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पाचन से जुड़ी इस समस्या का कैसे उपचार करें।

खाना चबाकर खाएं

आंतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है तो खाना का सेवन चबा-चबा कर करें। खाना अखबार पढ़ते समय या फिर टीवी देखते समय नहीं खाएं। खाना सही तरीके से चबाकर खाएंगे तो खाना जल्दी पचेगा और पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, कब्ज, दस्त और एसिडिटी से राहत मिलेगी। खाना चबाकर खाएंगे तो दांत का काम आंत को नहीं करना पड़ेगा। आंत पर अगर दबाव पड़ता है तो कई तरह की परेशानियां होने लगती है।

सफेद जीरा का सेवन करें

जीरा जिसका सेवन हम खाना पकाने में करते हैं। जीरा सफेद रंग का भी होता है जो पेट दर्द, कब्ज, दस्त और एसिडिटी से राहत दिलाता है। आंतों की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप खाना खाने से 20 मिनट पहले एक चौथाई चम्मच जीरे का सेवन करें। जीरे को अच्छी तरह से चबाकर खाने से वो लार के साथ मिल मिल कर पेट में मौजूद गैस्ट्रिक जूस का सक्रेशन बढ़ा देता है। जैसे ही सक्रेशन बढ़ने लगता है वैसे ही इंसान को भूख लगने लगती है और पाचन दुरुस्त होने लगता है। जीरा का सेवन करने से पेट में गैस,एसिडिटी,भारीपन नहीं आएगा और ना ही पेट में अफारा बनेगा।

गुड़ का करें सेवन

खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। गुड़ बॉडी को ताकत देता है,खून की कमी को दूर करता है और बॉडी की थकान दूर करके चुस्त दुरुस्त करता है। गुड़ पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में असरदार साबित होता है।

अदरक का करें सेवन

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है जिसमें जिंजोरल नामक यौगिक पाया जाता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्टिविटी को बढ़ाने का काम करता है। इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द,अपच,गैस और एसिडिटी का उपचार होता है और आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।