Blood Sugar Control Fruits: अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के चलते डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। एक बार को कोई डायबिटीज का शिकार हो जाए तो इसे कंट्रोल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान एक बड़ी समस्या बन जाती है। शुगर लेवल समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाता, तो ये धीरे-धीरे दिल, किडनी और दूसरे अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देता है। हालांकि, शुगर को कंट्रोल करना नामुमकिन नहीं है। सही लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए कुछ ऐसे फल हैं जो इसे कंट्रोल करने में अमृत की तरह काम करते हैं। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कुछ चुनिंदा फल शामिल करने चाहिए। इनकी मदद से शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कंट्रोल रहता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
कितनी होना चाहिए शुगर लेवल
ब्लड शुगर या रक्त शर्करा, शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कहते हैं। ब्लड शुगर का सामान्य स्तर फास्टिंग में यानी खाली पेट 70-100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (MG/DL) और खाने के दो घंटे बाद 140 MG/DL से कम होना चाहिए। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या को हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं।
सेब
सेब में फाइबर और पेक्टिन जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में इंसुलिन के कार्य को भी बेहतर बनाता है। सेब में विटामिन-सी और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।
पपीता
पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, और लौह जैसे तत्व पाए जाते हैं। पपीता एक ऐसा फल है, जिसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन में भी सुधार करता है। इससे कब्ज और डाइजेशन की समस्या दूर होती है।
जामुन
शुगर के मरीजों के लिए जामुन वरदान के रूप में माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है। जामुन के बीजों में भी शुगर को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं। जामुन में जम्बोलिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। जामुन को सीधे खाया जा सकता है या इसके बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ लिया जा सकता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।