हमारा शरीर एक सिस्टेमेटिक तरीके से काम करता है। हमारे शरीर का हर अंग बॉडी की फंक्शनिंग के लिए अलग-अलग तरह से आवश्यक भूमिका निभाता है और ऐसे ही शरीर के सभी अंगों में खून मौजूद होता है, जो सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अगर खून साफ हो तो शरीर को ऑक्सीजन और पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं। साफ खून शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है और अंग अच्छे से काम करते हैं। अगर, शरीर में खून अच्छा रहेगा तो एनीमिया और दिल की बीमारियों की समस्या नहीं आएगी। शरीर को विषैले अपशिष्ट यानी टॉक्सिन से छुटकारा मिलता है। घाव जल्दी ठीक हो होते हैं, त्वचा अच्छी होती है, शरीर में एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में शरीर के अंग-अंग से ब्लड को प्यूरीफाई करने के लिए इन चार चीजों का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
लहसुन
लहसुन का सेवन न सिर्फ खाने में स्वाद के लिए किया जाता है, बल्कि से खून को साफ करने से लेकर कई बीमारियों का इलाज भी करता है। लहसुन में सल्फर होता है। यह खून को शुद्ध करता है। खून से विषैले अपशिष्ट यानी टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण संक्रमण से भी लड़ते हैं। इसलिए नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
नींबू
नींबू में विटामिन सी बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा से एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। नींबू का सेवन करने से लिवर को कंट्रोल और एक्टिव रखा जा सकता है। लिवर विषाक्त अपशिष्ट को बाहर निकालता है और रक्त को शुद्ध करता है। इसलिए हमें अच्छे खून के लिए नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए।
हल्दी
हल्दी खाने में स्वाद के साथ ही कई बीमारियों के लिए गुणकारी होती है। खून को प्यूरीफाई करने के लिए ये बहुत लाभकारी होती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे लिवर भी बेहतर काम करता है।
चुकंदर
खून को प्यूरीफाई करने के लिए चुकंदर बहुत अच्छा होता है। चुकंदर को आप कम मात्रा में भी खा सकते हैं। इसे पतले टुकड़ों में काटकर खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा कच्चा खाने से पेट में दर्द होने लगेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट हाई मात्रा में होते हैं। यह लिवर को भी ठीक करता है और रक्त को शुद्ध करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छा रहता है और दिल की हेल्थ अच्छी होती है।
महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए।