Brain Stroke Symptoms: आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। इसी में ब्रेन स्ट्रोक की समस्या भी लोगों में तेजी से देखने को मिल रही है। ब्रेन स्ट्रोक सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियों में से एक है। ब्रेन स्ट्रोक अब युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ब्रेन स्ट्रोक बीमारी का खतरा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 20 और 30 वर्ष के युवाओं में अधिक हो रही है। हालांकि, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होने से पहले ही शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करना बहुत ही घातक साबित हो सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- चेहरे, हाथ, या पैर में अचानक कमजोरी, झुनझुनी, सुन्नता या लकवा होना
- सिरदर्द में तेज दर्द
- बोलने में दिक्कत होना
- कम दिखना, धुंधलापन, या नजर चले जाना
- चक्कर आना
- ऊर्जा की कमी और नींद आना
नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक खून की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती है और खून आपूर्ति में गड़बड़ी होने लगती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली कम हो जाती है, लेकिन इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाया जा सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ब्रेन स्ट्रोक बीमारी का खतरा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 20 और 30 वर्ष के युवाओं में अधिक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि पहले से ही सावधानी बरतें और शरीर में कोई भी बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।
नसों में ब्लड क्लॉट जमने से मिनी स्ट्रोक पड़ता है। जिससे खून पूरी आजादी के साथ घूम नहीं पाता है। लेकिन ये ब्लड क्लॉट छोटे और अस्थाई होते हैं और कुछ ही देर में वापस घुल जाते हैं। लेकिन इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?
ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए लो फैट, कम नमक के साथ हाई फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए नाशपाती, सेब, केला, गाजर, चुकंदर, पालक, टमाटर, दालें, राजमा और छोले आदि का सेवन किया जा सकता है।
अचानक कमजोरी या सुन्नता महसूस होना
स्ट्रोक के सबसे आम लक्षणों में से एक अचानक कमजोरी या सुन्नता का महसूस होना। इस संकेत पर ध्यान दें। अगर आपको कुछ दिनों से बिना वजह अधिक थकान हो रही है या खासकर शरीर की एक ओर सुन्नता का एहसास है, तो इसे लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। ब्रेक स्ट्रोक के मामले में सुन्नता चेहरे, बांह या पैर को प्रभावित कर सकती है।
बार-बार चक्कर आना
समय-समय पर बिना वजह चक्कर आने जैसा महसूस होना, पर्याप्त आराम करने के बाद भी बिना वजह सिर में तेज दर्द होना, चलने या खड़े होने में कठिनाई होना, पैरों में अस्थिरता महसूस होना आदि भी ब्रेन स्ट्रोक का चेतावनी संकेत हो सकता है।
नजर का कमजोर हो जाना
एक या दोनों आंखों से कम दिखाई देने लगना या चीजों को देखने में बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत महसूस होना भी आने वाले स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। अगर आप इस तरह का लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो इसे लेकर एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।
इसी तरह जब किडनी फेल होने से पहले भी शरीर कई संकेत देता है। किडनी की समस्या शुरू होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं।