खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते शरीर में शुगर लेवल हाई होना बहुत ही आम बात है। शरीर में शुगर लेवल हाई होने पर डायबिटीज का खतरा अधिक बढ़ जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है और अगर समय रहते इसे पहचाना न जाए तो यह दिल, किडनी, आंखों और नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, शुगर होने पर शरीर पर सुबह-सुबह कई लक्षण दिखाई देते हैं। लॉगलाइव में डायबिटीज और इन्फ्लेमेटरी अर्थराइटिस एक्सपर्ट डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने शुगर लेवल हाई होने पर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण और बचाव बताए हैं।
डॉक्टर संजीव अग्रवाल के मुताबिक, कई बार लोग दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन या बार-बार पेशाब को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन असल में ये ब्लड शुगर के बढ़े हुए लेवल के संकेत हो सकते हैं। खासकर सुबह-सुबह कुछ खास लक्षण शरीर खुद देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए और लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए, तो शुगर लेवल को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।
उठते ही मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना
सुबह उठते ही ज्यादा प्यास लगना या फिर मुंह सूखा महसूस होना। हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। शरीर जब शुगर को फिल्टर नहीं कर पाता, तो ज्यादा पेशाब और प्यास के जरिए इसे बाहर निकालने की कोशिश करता है।
धुंधलापन या आंखों में भारीपन
अगर सुबह आंख खोलते ही धुंधलापन या आंखों में भारीपन महसूस होता है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। रातभर ब्लड शुगर बढ़ रहा है। हाई ग्लूकोज लेवल रेटिना पर असर डाल सकता है, जिससे विजन प्रभावित होता है।
थकान और कमजोरी
आमतौर पर थकान और कमजोरी को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि नींद पूरी नहीं हुई होगी, लेकिन सुबह उठते ही थकावट हो, एनर्जी न हो और शरीर भारी लगे, तो यह इस बात का संकेत है। यह शरीर ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में असमर्थ हो रहा है।
बार-बार पेशाब आना
सुबह-सुबह ज्यादा पेशाब आ रहा है तो ये हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। अगर आप अलार्म से पहले ही पेशाब की हड़बड़ाहट से उठते हैं या सुबह होते ही कई बार टॉयलेट जाते हैं, तो यह बढ़े हुए शुगर का संकेत है।
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन भी ब्लड शुगर बढ़ने का एक संकेत हो सकता है। क्योंकि, शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर दिमाग पर असर पड़ता है। जिसके चलते सुबह-सुबह चिड़चिड़ा, बेचैन या उदासी महसूस करती है।
इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।