बवासीर एक बेहद तकलीफदेह समस्या है, जिसमें गुदा मार्ग में सूजन, जलन और कभी-कभी खून तक निकलने लगता है। हालांकि, बवासीर की समस्या परेशान लोगों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गलत खानपान पाइल्स की समस्या को अधिक बढ़ा सकता है। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें खाने से कब्ज या गैस बन सकती है, जिसके चलते पाइल्स की समस्या अधिक बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सलीम जैदी ने 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जिनसे पाइल्स के मरीजों को दूर रहना चाहिए। अगर, इन सब्जियों अधिक सेवन किया जाता है, तो बवासीर की समस्या बढ़ सकती है।

डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही फायदेमंद होता है, लेकिन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कुछ सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये स्थिति को और बढ़ा सकती है। ऐसे ही बवासीर के मरीजों को भी कुछ सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि पाइल्स का असली दुश्मन कब्ज होती है। पेट सही से साफ ना हो, स्टूल हार्ड हो या फिर बार-बार जोर लगाना पड़े तो पाइल्स की समस्या और बिगड़ने लगती है।

बैंगन

बवासीर में बैंगन का सेवन आमतौर पर नहीं करने की सलाह दी जाती है। बैंगन, पित्त और वात दोष को बढ़ा सकता है। बैंगन का सेवन करने से कब्ज हो सकती है और इससे बवासीर की समस्या बढ़ सकती है। बैंगन में मौजूद कुछ तत्व गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ा सकते हैं। यह आंतों को अधिक एक्टिव करता है, जिससे शौच के दौरान जलन या दर्द बढ़ सकता है।

कच्चा प्याज

कच्चा प्याज गर्म प्रकृति का होता है और यह शरीर की आंतरिक गर्मी को बढ़ाता है। बवासीर के मरीजों को सीमित मात्रा में ही प्याज का सेवन करना चाहिए। कच्चा प्याज ज्यादा खाने से गुदा मार्ग में जलन और खुजली बढ़ सकती है। प्याज का अधिक सेवन मल को सख्त कर सकता है, जिससे बवासीर की समस्या और बिगड़ सकती है।

अरबी

अरबी में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन में भारी पड़ता है। अरबी का ज्यादा सेवन करने से गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है, जिसके चलते बवासीर की सूजन और दर्द बढ़ सकता है।

गोभी या पत्ता गोभी

पाइल्स के मरीजों को गोभी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। फूलगोभी गैस बनाने वाली सब्जियों में आती है। बवासीर में गैस बनने से पेट फूलता है और गुदा की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे पीड़ा और सूजन बढ़ जाती है। इसके अलावा गोभी संक्रमण को बढ़ा सकती है अगर ठीक से साफ और पकाई न जाए।

कच्चा पालक

पालक फाइबर से भरपूर होती है, लेकिन कच्चा पालक गैस और अपच की समस्या बढ़ा सकता है। बवासीर में जब पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, तो मल त्याग कठिन होता है और दर्द बढ़ता है। पालक को पका कर और छाछ के साथ मिलाकर खाना बेहतर माना जाता है। कच्चा पालक खाने से पाचन बिगड़ सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है, जिससे बवासीर की समस्या बढ़ सकती है।

वहीं, द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चलता है कि रोजाना सिर्फ 7,000 कदम चलना भी स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए काफी हो सकता है।