Health Tips for Men Over 30: भारतीय समाज में पुरुषों पर विशेष जिम्मेदारियां होती हैं। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुष अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में कई बीमारियां और स्वास्थ्य परेशानियों से घिर जाते हैं। आजकल कम उम्र में ही पुरुषों को कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। जिससे उन्हें कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यदि व्यक्ति अपने खान-पान पर ध्यान दे तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि पुरुषों की अच्छी सेहत के लिए कौन से फूड्स जरूरी हैं-
- ड्राई फ्रूट: ड्राई फ्रूट स्वस्थ प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने से लेकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। इसलिए पुरुषों को अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे सूखे मेवों को जरूर शामिल करना चाहिए।
- अंडे: हेल्थ लाइन के मुताबिक अंडे को सुपरफूड भी माना जाता है। अंडा प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन डी और ल्यूटिन से भरपूर होता है। पुरुष शरीर को मजबूत बनाने में अंडा मददगार है। इसलिए अधिकतर डाइटीशियन नाश्ते में अंडे खाने की सलाह देते हैं।
- फल और सब्जियां: स्वास्थ्य के लिहाज से हमेशा से फलों और सब्जियों सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है। हरी सब्जियों और ताजे फलों में विटामिन और खनिजों की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही कम कैलोरी की वजह से वजन को भी नियंत्रित करता है। फलों और सब्जियों के सेवन से न सिर्फ इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी कम होता है।
- डेयरी प्रोडक्ट: दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए दूध को सम्पूर्ण आहार कहा जाता है। एक गिलास रोजाना दूध पीने से न सिर्फ व्यक्ति को ताकत मिलती है बल्कि सेहत भी तंदुरुस्त होती है। इसलिए दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करने से शरीर मजबूत बनता है। इसके अलावा दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों को स्वस्थ रखते हैं।
- फैटी फिश: वर्तमान समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि पुरुष दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हेल्थ लाइन के मुताबिक फैटी फिश के सेवन से पुरुष अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं, इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।