डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जो एक बार किसी को अपना शिकार बना ले तो उस इंसान का खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक सब प्रभावित हो जाता है। ऐसे में शुगर से पीड़ित लोगों के लिए यह तय करना कि उन्हें प्रतिदिन क्या खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए और किससे बचना चाहिए, एक बड़ी चुनौती है। शुगर से पीड़ित लोगों के लिए चीनी जहर से कम नहीं, क्योंकि चीनी का सेवन करने से तेजी से शुगर बढ़ता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि चीनी के सेवन के ही शुगर बढ़ता है, बल्कि कभी-कभी बिना मीठे खाद्य पदार्थ भी ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और लोड हाई होता है। हम इन दो शब्दों के पीछे के विज्ञान को समझ लें, तो हम समझ सकते हैं कि हम जो भोजन खाते हैं, उसका हमारे शरीर पर वास्तव में क्या प्रभाव पड़ता है। एमडी मेडिसिन और डीएम न्यूरोलॉजी, एम्स, दिल्ली, डॉ. प्रियंका सेहरावत ने बताया कि शुगर के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
डॉ. प्रियंका सेहरावत के मुताबिक, हम जो भी खाते वह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि वह शरीर में कितने समय तक टिकता है और ब्लड शुगर पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है। आज हम बहुत ही सरल शब्दों में समझाने जा रहे हैं कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स और लोड वास्तव में क्या हैं। इससे सेहत पर क्या असर पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कहा जाता है कि मीठा मत खाओ, लेकिन क्या हर मीठी चीज नुकसानदायक होती है? जवाब है नहीं।
दरअसल, शुगर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और ग्लाइसेमिक लोड (GL) पर असली ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ मीठी चीजें सही मात्रा में और सही तरीके से ली जाएं, तो नुकसान नहीं करतीं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो दिखने में हेल्दी लगते हैं लेकिन ब्लड शुगर को कुछ ही घंटों में खतरनाक स्तर तक पहुंचा सकते हैं।
क्या होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स
ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) एक ऐसी विधि है, जिससे यह मापा जाता है कि भोजन खाने के बाद आपका ब्लड शुगर कितनी तेजी से बढ़ता है। इसका पैमाना 0 से 100 के बीच है। उच्च जीआई वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि का कारण बनते हैं, जबकि कम जीआई वाले फूड्स ब्लड शुगर धीरे-धीरे वृद्धि का कारण बनते हैं।
- ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)- यह बताता है कि कोई फूड ब्लड शुगर को कितनी तेजी से बढ़ाता है। GI स्केल 0 से 100 तक होता है।
- 55 से कम = लो GI (अच्छा)
- 56–69 = मीडियम GI
- 70 या उससे अधिक = हाई GI
ग्लाइसेमिक लोड क्या है?
ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) एक माप है कि किसी भोजन में कितने कार्बोहाइड्रेट हैं और वे खून में शुगर के रूप में कितने समय तक रहते हैं। जीआई हमें केवल गति बताता है, लेकिन जीएल हमें बताता है कि यह कितनी शक्ति बनाए रख सकता है। जी.एल. हमें यह समझने में मदद करता है कि कोई खाद्य पदार्थ मीठा है या नहीं, या यह शरीर में शुगर के रूप में कितने समय तक रहेगा।
इन फूड्स से करें परहेज
सफेद चावल, आटे के उत्पाद, बेकरी आइटम, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ, सफेद ब्रेड, मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स सभी हाई जीआई और जीएल वाले खाद्य पदार्थ हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट अधिक और फाइबर कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं और लंबे समय तक उस स्तर को बनाए रखते हैं। ऐसे में शुगर के मरीजों को इन खाद्य पदार्थों से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा दवा लेने के बाद भी उनका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो पाएगा।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।