हाई ब्लड प्रेशर, जिसे मेडिकल टर्म में हाइपरटेंशन कहा जाता है, आज एक आम परेशानी बन गई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1.3 बिलियन लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं। शुरुआत में इस बीमारी के कोई लक्षण नजर नहीं आते, जिसके कारण इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्ति लोगों पर हमेशा जान का खतरा मंडराता रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सबसे ज्यादा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रहता है। बता दें कि बीपी का सामान्य स्तर 120/80 mmhg होता है। जब 120 सिस्टोलिक स्तर और 80 डायस्टोलिक का स्तर बढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। दवाइयों के साथ-साथ घरेलू उपायों के जरिए भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद ही कारगर है।

अर्जुन के पेड़ की छाल: अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल सदियों से भारतीय चिकित्सा पद्धति में होता आ रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन के पेड़ की छाल स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पेड़ भारत के लगभग हर क्षेत्र में मिल जाता है। इस पेड़ को अर्जुनारिष्ट भी कहा जाता है। अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है।

इस तरह करें इस्तेमाल: इसके लिए पेड़ की छाल को सबसे पहले बारीक पीस लें। फिर इसका दूध या फिर पानी का साथ सेवन करें। इसके अलावा छाल का काढ़ा बनाकर पीना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पानी में डालकर छाल को सबसे पहले उबालें। अच्छी तरह से उबल जाने के बाद छानकर इसका सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर: अर्जुन के पेड़ की छाल में मौजूद गुणकारी तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। नियमित तौर पर छाल के अर्क का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।