शकरकंद सर्दी में पाई जाने वाली एक कंद मूल वाली सब्जी है जिसका स्वाद मीठा और खाने में कुरकुरी लगती है। इस सब्जी का सेवन स्नैक्स के रूप में, मिठाई के रूप में और स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। नरम और मलाईदार शकरकंद का सेवन सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। शकरकंद में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, और खनिज भरपूर होते हैं। इस सब्जी में कैलोरी कम होती है और यह ग्लूटेन-फ्री होती है। इस सब्जी का सेवन भूनकर, उबालकर और तलकर किया जा सकता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक शकरकंद का सेवन अगर रोजाना सुबह किया जाए तो सेहत को फायदा होगा। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स मौजूद होता है जो बॉडी को लम्बे समय तक एनर्जी देगा। फाइबर से भरपूर ये सब्जी पाचन को ठीक रखती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। ये सब्जी वजन को कंट्रोल करने में भी लाजवाब है। शकरकंद एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है।
सेहत के लिए उपयोगी इस सब्जी का सेवन कुछ बीमारियों में किया जाए तो ये सब्जी बॉडी पर जहर की तरह काम करती है। कुछ बीमारियों में इसे खाने से ये बॉडी पर उल्टा असर करती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बीमारियों में शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज मरीज करें परहेज
जिन लोगों की ब्लड शुगर हाई रहती है वो शकरकंद का सेवन नहीं करें। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। जिन फूड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है उनका सेवन करने के बाद डायबिटीज मरीजों की शुगर तेजी से बढ़ने लगती है। डायबिटीज मरीज अगर शकरकंद का सेवन करना चाहते हैं तो उसे उबालकर खाएं।
किडनी मरीज करें परहेज
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानी होती है वो शकरकंद का सेवन बिल्कुल नहीं करें। शकरकंद में ऑक्सलेट्स होता है जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकता है। अगर आपको किडनी में किसी तरह की परेशानी है तो इस सब्जी से परहेज करना ही जरूरी है।
दिल के रोगों का बढ़ता है खतरा
इस सब्जी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो दिल के मरीजों की परेशानी को बढ़ा सकती है। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी कुछ भी परेशानी है और वो दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो शकरकंद का सेवन भूलकर भी नहीं करें।
पाचन कमजोर है तो नहीं खाएं
फाइबर से भरपूर शकरकंद का सेवन कमजोर पाचन वाले लोग करें तो उनकी बॉडी पर जहर की तरह असर करती है। इस सब्जी को खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कत हो सकती है। कमजोर पाचन वाले लोग इसे खाते हैं तो पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।
मोटापा रहता है कंट्रोल
हाई कैलोरी और कार्ब्स से भरपूर इस फूड का सेवन अगर पूरी सर्दी किया जाए तो तेजी से वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो इस सब्जी का सेवन नहीं करें।
सर्दी का सुपरफूड है शकरकंद, रोजाना इसका सेवन किया जाए तो पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर। कब्ज को दूर करने में ये सब्जी कैसा असर करती है जानने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।