Moringa Powder Benefits: सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में त्वचा समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का खतरा होता है। ऐसे में मोरिंगा का पाउडर आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, मोरिंगा के पूरे पेड़ में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसके पत्ते, फूल और जड़ों को खाने के साथ ही कई तरह के उपचार में भी उपयोग किया जाता है। मोरिंगा का इस्तेमाल ज्यादातर दक्षिण भारतीय खाने में किया जाता है। मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा के पाउडर का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं और ये आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।
कैसे बनाएं मोरिंगा का पाउडर (Moringa Leaves)
मोरिंगा के पाउडर को इसके पत्ते से बनाया जाता है। मोरिंगा के पेड़ की टहनी काट कर इस टहनी को कपड़े पर लटका कर सूखने के लिए लटका दें। इसके बाद मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से साफ करें और फिर इन्हें सूखा लें। इसे मिक्सर में पीसकर छान लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इस पाउडर में सी ई, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन और अमीनो एसिड काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें पालक से भी अधिक आयरन पाया जाता है। मोरिंगा के पाउडर का सेवन नियमित तौर पर करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
पाचन के बहुत अच्छा
मोरिंगा पाउडर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर करने में असरदार है। इससे कब्ज की दिक्कत से ही राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
शरीर से बाहर निकलेंगे सारे टॉक्सिन
मोरिंगा पाउडर शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत असरदार होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को अंदरूनी रूप से साफ करने में मददगार होते हैं।
वजन घटाने में फायदेमंद
मोरिंगा पाउडर का सेवन वजन घटाने में भी बहुत असरदार होता है। इसमें फाइबर से भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये पाउडर मेटाबॉलिज्म को भी अच्छा करता है।
मोरिंगा पाउडर त्वचा के लिए लाभकारी
मोरिंगा पाउडर में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नियमित तौर पर इस पाउडर का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। इसके साथ ही ये झुर्रियों को भी खत्म करने में असरदार होता है।