Low Blood Sugar: लो ब्लड शुगर लेवल जिसे मेडिकल टर्म में हाइपोग्लाइसेमिया कहते हैं, एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोगों के ब्लड में ग्लूकोज का स्तर काफी कम हो जाता है। लो ब्लड शुगर उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जो डायबिटीज रोगी हैं, खासकर इंसुलिन लेते हैं। अगर इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो सेहत पर कई नुकसानदायक प्रभाव पड़ते हैं।
शरीर में सामान्य तौर पर ग्लूकोज का स्तर 80/110 मिली/डीएल के बीच होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 70 मिली/डीएल या फिर उससे कम हो तो माना जाता है कि उनके रक्त शर्करा का स्तर कम हो गया है।
क्या हैं लो ब्लड शुगर लेवल के लक्षण: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर लेवल में गिरावट होने पर अलग-अलग असर दिखाई दे सकता है। हालांकि, लंबे समय में लक्षण बदल सकते हैं। मुख्य रूप से निम्न रक्त शर्करा के शुरुआती लक्षणों में पसीना आना, थकान महसूस होना, चक्कर आना, भूख लगना, होंठ फटना, कंपकंपाहट महसूस होना, धड़कन बढ़ना, चिड़चिड़ापन, घबराहट, मूड स्विंग्स और शरीर का पीला पड़ना शामिल है।
क्या हो सकती है परेशानी: स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि हाइपोग्लाइसेमिया बीमारी कई बार खतरनाक भी साबित हो सकती है। लंबे समय से अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल कम होता है तो इससे लोगों की किडनी खराब हो सकती है। कई अन्य परेशानियां जैसे कि हेपटाइटिस, लिवर रोग, हृदय रोग और हाइपोग्लाइसीमिया अटैक भी आ सकता है। वहीं, कई बार शरीर में रक्त शर्करा का कम स्तर मानसिक असंतुलन का खतरा भी पैदा कर सकता है।
क्या निम्न रक्त शर्करा के कारण: लो ब्लड शुगर की परेशानी होने के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं। इसमें मुख्य तौर से डायबिटीज शमिल है। इसके अलावा, कुछ दवाइयां, बिना कुछ खाए हैवी वर्क उट, कम खाने से भी शुगर लेवल में कमी आ सकती है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें भी लो ब्लड शुगर की परेशानी हो सकती है
करें इन 5 चीजों का सेवन: अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार जिन लोगों का ब्लड ग्लूकोज लेवल 70 mg/dL से कम होता है, उन्हें 15-15 नियम का पालन करना चाहिए। इसके तहत लोगों को 15 ग्राम कार्ब्स का सेवन करने के बाद 15 मिनट इंतजर करना चाहिए। इसके बाद दोबारा ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए। जानिये ऐसी 5 चीजें जिनमें 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं –
एक ब्रेड का टुकड़ा
ताजे फल का एक छोटा टुकड़ा
दो-तिहाई कप दही
आधे से एक कप जूस, स्किम मिल्क या रेगुलर सोडा
3 से 4 कैंडीज