Signs of Tooth Decay: हम जो भोजन करते हैं, उसके कुछ कण हमारे दांतों में फंस जाते हैं। हम दांतों की सफाई के लिए टूथपेस्ट करते हैं, लेकिन बचपन से लेकर बढ़ती उम्र में दांतों की समस्या अधिक होती है। जिसके सबसे आम है दांतों में कीड़ा लगना, जिसे मेडिकल भाषा में कैविटी (Cavities) कहा जाता है। दरअसल, खाने-पीने की चीजों से दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है, इससे बैक्टीरिया बनता है और वह दांतों की सतह पर और मसूड़ों के साथ चिपक जाता है। यही बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं और दांतों में सड़न के साथ कैविटी की समस्या हो जाती है। इससे दांतों में सेंसिटिविटी यानी झनझनाहट और दर्द होने लगता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दांतों में कीड़ा लगना दुनिया में सबसे आम है। अमेरिका में चार में एक व्यक्ति दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से पीड़ित है। हालांकि, दांतों की समस्या के लिए डेंटल से सलाह लेनी चाहिए, लेकिन कुछ घरेलू इलाज से भी दांतों से कीड़ा या फिर सड़न से राहत मिल सकती है।
साल 2020 के एक स्टडी के अनुसार, दांतों में कैविटी और सड़न से निपटने के लिए सोडियम फ्लोराइड युक्त चीजें लाभकारी होती है। सोडियम फ्लोराइड दांतों की समस्या से निजात पाने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
दांतों में सड़न के लक्षण
- दांतों में सेंसिटिविटी
- दांतों में दर्द
- दांतों में दिखाई देने वाला छेद
- दांतों पर काला या सफेद दाग
- मसूड़ों से खून आना
कैविटी के दर्द से कैसे राहत पाएं
दांतों में कैविटी की समस्या को दूर करने के लिए लौंग बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। लौंग में यूजेनॉल नामक मिश्रण होता है, जिसमें प्राकृतिक एनेस्थेटिक गुण होते हैं। दांत में दर्द और सूजन के लिए बहुत असरदार होती है। लौंग में दांत के दर्द से राहत के अलावा, जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। लौंग को सीधा भी दांत के बीच में दबाया जा सकता है। इसके अलावा लौंग के तेल को कैविटी वाली जगह पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है। लौंग का तेल एक प्राकृतिक एनाल्जेसिक है, जो कैविटी से जुड़े दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
दांतों में कीड़ा लगने पर क्या करें
- नमक के पानी का कुल्ला
- ऑयल पुलिंग
नमक के पानी से कुल्ला
दांतों में कीड़ा लगने पर नमक के पानी से कुल्ला करना फायदेमंद होता है। नमक का पानी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है, जो कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। मसूड़ों में सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए नमक के पानी का कुल्ला करें।
ऑयल पुलिंग
दांतों में कीड़ा लगने या फिर कैविटी की समस्या से राहत पाने के लिए ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेदिक और अच्छा उपचार माना जाता है। मुंह में 15-20 मिनट तक तिल या नारियल तेल डालने से हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है। ये ओरल हेल्थ को बढ़ावा देता है और कैविटी की समस्या से निजात दिलाता है।