खराब खानपान और भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो रही हैं, जिनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ही आम होती जा रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने से सीधा असर दिल पर पड़ता है। दरअसल, शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला है अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। इन दोनों में खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो यह धीरे-धीरे नसों में जमने लगता है और फिर धमनियों को अवरुद्ध करता है। जिसके चलते दिल का दौरा, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट रोग का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के हाई होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसमें कुछ लक्षण त्वचा पर भी दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है।

क्या है कोलेस्ट्रॉल?

दरअसल, शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो बॉडी के सभी सेल में पाया जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

आंखों के आसपास पीले धब्बे

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लग जाता है तो आंखों के आसपास एक पीली परत जमने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में जैंथिलास्मा कहा जाता है। यह त्वचा के नीचे वसा के संचय के कारण होता है। इसके साथ ही आंखों के आसपास छोटे-छोटे दाने भी निकल सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

त्वचा के रंग में परिवर्तन

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में त्वचा के रंग में परिवर्तन होने लगता है। इसके कारण चेहरा पीला या हल्का काला पड़ने लगता है। ऐसा खराब रक्त परिसंचरण यानी ब्लड सर्कुलेशन के कारण होता है।

सोरायसिस

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर सोरायसिस की दिक्कत हो सकती है। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरलिपिडेमिया कहा जाता है। इसके कारण त्वचा बहुत शुष्क यानी ड्राई हो जाती है और त्वचा पर चकत्ते भी पड़ने लगते हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

त्वचा में खुजली या जलन

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में त्वचा पर कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं, जिनसे पता चल जाता है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई हो गई है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो त्वचा में बहुत खुजली और सूजन होने लगती है। इसके साथ ही बिना किसी कारण के त्वचा पर सूजन आना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।

वहीं, कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी कई उपाय हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, किशमिश वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है, जो पाचन को सुधारता है और शरीर को एनर्जी देता है, क्योंकि शमिश में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं।