खराब खानपान और बेकार लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में दिन की शुरुआत हेल्दी और अच्छी हो तो पूरा दिन शरीर एनर्जेटिक रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आजकल बाजार में कई तरह के चीज़ की वैरायटी उपलब्ध हैं, जिन्हें कई फूड्स में डाला जाता है और बच्चों के लेकर बड़े तक इसे बहुत चाव से खाते भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना चीज़ खाना चाहिए या नहीं, क्या चीज़ खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने चीज़ के फायदे बताए हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट प्रशांत देशाई के मुताबिक, रोजाना चीज़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में और सही प्रकार के चीज़ का चयन किया जाए। चीज़ से तैयार फूड आइटम्स भला किसे पसंद नहीं होंगे, लेकिन चीज़ के अधिक सेवन दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं और मोटापा भी परेशान कर सकता है। चलिए आपको चीज़ के फायदे बताते हैं।

चीज़ सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो ये स्वास्थ्य के बहुत लाभकारी होती है। चीज़ में कई पोषक तत्व और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन ए, डी और के भरपूर मात्रा में होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार होती है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

हेल्थ एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने बताया कि 20 ग्राम चीज़ में 20% प्रोटीन होता है, जो बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बच्चों के लिए चीज़ खाना बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल के बारे में चिंता नहीं सोचें

चीज़ में 60% कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल अच्छा या बुरा नहीं होता। शरीर को इसे सही मात्रा में जरूरत होती है।

विटामिन B12 से भरपूर

चीज़ में बिल्कुल भी चीनी नहीं होती, जिससे यह डायबिटीज के खतरे को नहीं बढ़ाता। इसके अलावा चीज़ विटामिन B12 से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क के विकास और याददाश्त के लिए फायदेमंद होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

चीज़ में कैल्शियम, फास्फोरस, और विटामिन K जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। चीज़ खाने से दांतों में एसिडिटी कम होती है, जिससे कैविटी का खतरा घटता है। इसके साथ ही हड्डियां मजबूत होती हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।