केला एक ऐसा फल है जो पूरे साल मिलता है और इसे खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना एक केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन बी 6, पोटेशियम, मैंगनीज सहित कई पोषक तत्व प्रदान करता है और पाचन तंत्र में सुधार करता है, लेकिन आज भी बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सर्दियों के मौसम में केले का सेवन करना चाहिए या नहीं और अगर करना चाहिए तो किसी समय केले का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने केले के फायदे बताए हैं।  

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि सर्दियों के मौसम में केला खाने से कोई नुकसान नहीं होता। केला का सेवन बॉडी को हेल्दी बनाता है। केला फाइबर से भरपूर होता है और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड प्रेशर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर पाचन और मांसपेशियों को भी फायदा पहुंचाता है। यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है और शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है।

विटामिन बी6 का स्तर बढ़ेगा

केला विटामिन बी6 से भरपूर होता है। यह शरीर को भोजन को ऊर्जा में बदलने और सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करने में मदद करता है। विटामिन बी6 स्वस्थ रक्त हीमोग्लोबिन के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पाचन के लिए अच्छा

केले में प्राकृतिक फाइबर मौजूद होने से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। पेक्टिन घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली में सुधार करता है। सुबह केला खाने से पेट की सेहत बेहतर होती है।

पेट को लंबे समय तक भरा रखना

फाइबर और प्राकृतिक शर्करा के संतुलन के कारण केला धीरे-धीरे ऊर्जा छोड़ता है। इससे आप लंबे समय तक बिना भूखे रहेंगे। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा शुरुआती आहार है जो अतिरिक्त वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं।

फैट कंट्रोल

केला प्राकृतिक रूप से वसा रहित भोजन है। यह एक पेट भरने वाला नाश्ता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह वसा की समस्या के बिना एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में कार्य करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

सुबह-सुबह व्यायाम करने वालों के लिए भी केला अच्छा है। यह पोटैशियम प्रदान करता है, जो मांसपेशियों के सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी जैसी समस्याओं को कम करता है।

वहीं, किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है और शरीर से टॉक्सिन को पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को हेल्दी और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है।