हेल्दी और फिट शरीर के लिए फल और सब्जियां बहुत लाभकारी होती हैं। सफेद कद्दू या ऐश गॉर्ड भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे सफेद पेठा या गोल लौकी के नाम से भी जाना जाता है। सफेद कद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग इसका हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सफेद कद्दू का जूस पिया है? जी हां, सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सफेद कद्दू के फायदे बताए हैं।
सद्गुरु ने बताया कि फल और सब्जियां सेहत और शरीर के बहुत फायदेमंद होती हैं। उन्होंने बताया कि हमारा शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है और हम जो खाते हैं, उसे इस प्राकृतिक संरचना का पूरक होना चाहिए। सद्गुरु के मुताबिक, सफेद कद्दू के जूस में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह न केवल त्वचा को निखारता है, बल्कि बालों को भी मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके अलावा सफेद कद्दू का जूस मानसिक शांति प्रदान कर तनाव कम करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र बेहतर
सुबह खाली पेट सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, सूजन, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में सहायक
सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सफेद कद्दू में कैलोरी बहुत कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस जूस को पीने से कई बीमारियों और संक्रमणों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करें
सुबह खाली पेट सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट सफेद कद्दू के जूस का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हेल्दी जूस दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
मानसिक शांति के लिए लाभकारी
सफेद कद्दू का जूस दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। ये दिमाग को ठंडक पहुंचाने का काम करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है। इसे पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और मन को शांति मिलती है।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।