बचपन से यह कहा जाता है कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ, यानी रोजाना सेब खाने से सेहत अच्छी रहती है। सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करना विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। यह फल स्वादिष्ट, रसीला और खट्टा-मीठा होने के साथ-साथ बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है। सेब में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम होती है। नियमित सेवन से दिल और डायबिटीज की समस्या कम होती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। रोजाना सुबह एक सेब खाने से न केवल एनर्जेटिक महसूस होता है बल्कि यह शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में भी मदद करता है।
सेब के खाने के फायदे तो काफी हद तक हम समझ गए हैं लेकिन ये समझना जरूरी है कि कौन सा सेब खाने से बॉडी को ज्यादा फायदे मिलते हैं। सेब की बेहद क्वालिटी मौजूद है जो बॉडी को हेल्दी रखती है। अक्सर मार्किट में दो तरह के सेब देखने को मिलते हैं एक हरा सेब और दूसरा लाल सेब। दोनों सेब देखकर लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि दोनों में कौन सा सेब खाने से मोटापा और डायबिटीज कंट्रोल होती है और सेहत को ज्यादा फायदा होता है।
श्री बालाजी मेडिकल सेंटर चेन्नई में रजिस्टर्ड डायटीशियन दीपालक्ष्मी के अनुसार लाल सेब और हरा सेब दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर है। एक्सपर्ट ने बताया दोनों सेब में पोषण, विटामिन और कैलोरी भरपूर होती हैं, लेकिन दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। लाल और हरे सेब में खास अंतर उनमें मौजूद शुगर की मात्रा, एंटीऑक्सीडेंट लेवल और उनमें मौजूद फाइबर के प्रकार में है। आइए जानते हैं कि दोनों सेब में कौन सा सेब खाने से वजन और डायबिटीज कंट्रोल होता है। किसे खाने से बॉडी को ज्यादा फायदा होता है।
हरे सेब का रंग और बनावट
हरा सेब जैसे ग्रैनी स्मिथ बाहर से हरा होता है और इसका गूदा हल्का व सख्त होता है। इसकी कुरकुरी बनावट और चमकदार रंग इसे खट्टा और ताज़गी भरा रूप देते हैं। हरा सेब खट्टे, तीखे और कुरकुरे होते हैं। ये उन लोगों की खास पसंद हो सकते हैं जिन्हें थोड़ा अधिक खट्टा स्वाद पसंद हो।
लाल सेब का रंग और बनावट
लाल सेब जैसे रेड डिलीशियस और फुजी सेब की किस्म की बनावट और रंग की बात करें तो ये देखने में लाल होता है और इसका गूदा रसदार और मीठा होता है। इसका रंग एंथोसायनिन नामक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स से आता है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। लाल सेब आमतौर पर हरे सेब की तुलना में थोड़े नरम होते हैं और उन्हें मीठे फल पसंद हैं, उन्हें यह अधिक आकर्षक और लुभावना लगता है। लाल सेब मीठे, रसदार और थोड़े नरम होते हैं, जिससे ये कच्चा खाने, सलाद में डालने या स्मूदी में ब्लेंड करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
हरे सेब (Green Apples) के न्यूट्रिएंट्स और फायदे
पोषण और हेल्थ प्रोफाइल
हरा सेब फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें थोड़ी कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होता हैं, जिससे ये वजन कंट्रोल करने और ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल रखने के लिए उपयुक्त हैं। हरे सेब में पेक्टिन नामक सॉलिबल फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
हरे सेब में कम शुगर और अधिक फाइबर होता है, जिससे यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। पेक्टिन की मौजूदगी शुगर के अवशोषण को धीमा करती है, जिससे इंसुलिन स्पाइक्स कम होते हैं और डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए यह आदर्श फल बन जाता है।
वजन रहता है कंट्रोल
हरे सेब में कुरकुरी बनावट और हाई फाइबर होता है, जो पाचन को धीमा कर लंबे समय तक खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कैलोरी कंट्रोल या ब्लड शुगर लेवल बनाए रखना चाहते हैं।
लाल सेब (Red Apples)
लाल सेब में भी फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये विशेष रूप से एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने और मस्तिष्क के कार्य में मदद करते हैं।
पोषण और हेल्थ प्रोफाइल
लाल सेब में भी फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये विशेष रूप से एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने और मस्तिष्क के कार्य में मदद करते हैं।
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
लाल सेब में शुगर थोड़ी अधिक होती है, लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके मेटाबॉलिक हेल्थ को स्पोर्ट करते हैं। लाल सेब के पॉलीफेनोल्स इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधार सकते हैं, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं और नियमित सेवन पर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
वजन रहता है कंट्रोल
लाल सेब में पानी की मात्रा अधिक और नेचुरल मिठास होती है, जिससे ये क्रेविंग कंट्रोल करने वाला और रिफ्रेशिंग स्नैक बनता है। यह प्रोसेस्ड शुगर की cravings कम करने में मदद करता है और वजन कंट्रोल करने का स्मार्ट विकल्प बनता है।
क्या रोजाना कच्चा प्याज खाने से डायबिटीज की दवा का डोज़ कम हो सकता है? एक्सपर्ट से पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।