रमज़ान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय में रमज़ान के महीने को सबसे पाक माह माना जाता है और इसकी शुरुआत आज से यानी 2 मार्च से शुरू हो गया है। रमज़ान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस दौरान सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए-पिए रहना होता है, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में हेल्थ का ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी है। इस दौरान सहरी और इफ्तार के समय पर्याप्त पानी और हेल्दी आहार का सेवन करना बहुत ही आवश्यक है, ऐसा नहीं करने पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया कि रमज़ान के दौरान सेहतमंद रहने के लिए क्या खाना फायदेमंद होगा।

दरअसल, इस्लाम धर्म में रमज़ान के महीने का बेहद महत्व है। रमज़ान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हुए उनके नाम का रोजा रखते हैं। रोजे के दौरान सूरज ढलने के बाद शाम को इफ्तार में और सुबह सूर्योदय से पहले सुहूर यानी सहरी के समय ही कुछ खा या पी सकते हैं। इसके बाद पानी तक नहीं पिया जाता यानी पूरे दिन भूखा और प्यासा रहना पड़ता है। ऐसे में सहरी और इफ्तार के समय क्या खाते हैं, इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।

डाइटीशियन शिखा अग्रवाल के अनुसार, इस दौरान पूरे दिन बिना पानी पिए रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में सुहूर यानी सहरी और इफ्तार के समय ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और कमजोरी महसूस नहीं होगी। नॉर्मल पानी में थोड़ा नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद होगा।

सहरी के समय क्या खाएं?

सुबह सूर्योदय से पहले सुहूर यानी सहरी के समय हेल्दी और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। जिससे दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहे। इस दौरान तली-भुनी चीजों के सेवन थोड़ी दूरी बनाए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। जैसे- अपच, ब्लोटिंग, गैस, खट्टी डकारें, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

  • सूखे मेवे खाना फायदेमंद होगा। इसके अलावा चिया, कद्दू के बीज भी खा सकते हैं।
  • उबले हुए छोले या स्प्राउट्स के साथ सब्जियां खा सकते हैं।
  • दही में मेवे और बीज मिलाकर खाया जा सकता है।
  • खट्टे फल जैसे संतरा, बेरीज खा सकते हैं, इससे शरीर में विटामिन की मात्रा कम नहीं होगी।

इफ्तार में क्या खाएं?

रोजे के दौरान सूरज ढलने के बाद शाम को इफ्तार में हेल्दी खाना खा सकते हैं। हालांकि, एक दम हैवी खाने की बजाए हल्का और संतुलित भोजन करें। इससे पेट पर असर नहीं पड़ेगा और खाना अच्छे से पचाने में मदद मिलेगी।

  • प्रोटीन के लिए अंडे, दाल, बीन्स या लीन मीट खा सकते हैं।
  • कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स की कमी पूरी करने के लिए मिलेट्स, बिना पॉलिश वाला चावल या फिर बीन्स का सेवन करें।
  • सब्जियां, ग्रिल्ड फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक