High Blood Sugar Remedies: इस बात से अधिकतर लोग अपच और पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में अजवाइन रामबाण साबित होता है। पर क्या आप जानते हैं कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी इस घरेलू मसाले का इस्तेमाल होता है। अजवाइन के दानों में प्रचुर मात्रा में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होता है। ये ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल करने के साथ ही वजन घटाने, पाचन शक्ति बेहतर करने और उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करता है। आइए जानते हैं विस्तार से –

कैसे है मरीजों के लिए फायदेमंद: अजवाइन अपने गंध व कड़वे स्वाद से पहचाना जाता है, हल्का भुनकर इनका इस्तेमाल कई पकवानों में किया जाता है। इसमें फॉस्फोरस, कॉपर, मैंगनीज, आयरन, कोबाल्ट, आयोडीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर में रक्त शर्करा के स्तर पर संतुलन बनाने में मदद करते हैं।

क्या है इस्तेमाल करने का तरीका: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होता है। उनके मुताबिक रोजाना एक कप गर्म दूध में अजवाइन चूर्ण और नीम का पाउडर मिलाकर सेवन करने से रक्त शर्करा पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इसके अलावा, आधे गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन लेने से भी फायदा होगा। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। वहीं, अजवाइन की चाय पीना भी फायदेमंद होगा।

कम हो सकता है मोटापा का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि वजन बढ़ने के साथ ही शरीर में रक्त शर्करा का स्तर भी बढ़ता है। उनके मुताबिक वेट लॉस की प्रक्रिया को आसान बनाने में अजवाइन मददगार है। फाइबर का बेहतरीन स्रोत होता है अजवाइन जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।

कंट्रोल में रहता है हाई बीपी: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारतीय रसोई के इस प्रमुख मसाले में एक तत्व मौजूद होता है जिसे कार्वाक्रोल कहते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।


ये हैं दूसरे फायदे: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, अस्थमा के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। यही नहीं, बंद नाक या साइनस के मरीजों के लिए भी इसका इस्तेमाल लाभदायक होगा।