हाई ब्लड प्रेशर के पीछे वर्क प्रेशर, डेडलाइन, खराब लाइफस्टाइल और खाने की गलत आदतें हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर ब्लड वेसेल्स पर दबाव पड़ने लगता है जिसके कारण हार्ट में ब्लॉकेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए-
– हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को अधिक मात्रा में खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अत्यधिक तैलीय और मसालेदार खाना खाने से भी परेशानी महसूस होती है। यह हार्ट के लिए भी नुकसानदायक होता है।
– हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नमक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नमक का सेवन जितना हो सके कम ही कर करें। ध्यान रखें कि भोजन में पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए, वरना ब्लड प्रेशर के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
– हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को कम मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करना चाहिए क्योंकि उसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता भी है। चाय और कॉफी के बजाय दिनभर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं।
हाई ब्लड प्रेशर से और कैसे बचा जा सकता है: बिना दवा के सेवन से भी आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए अपने लाइफस्टाइल थोड़े बदलाव करने की ज़रूरत होती है। हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपना वज़न कम करें। मोटापे से इसका ख़तरा दुगुना बढ़ जाता है। नियमित एक्सरसाइज़ हाइपरटेंशन की समस्या से निज़ात दिलाती है।
अपनी डाइट में इन्हें शामिल करें: इन सब चीजों के अलावा अपनी डाइट में केला शामिल करें। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो सोडियम के लेवल को कंट्रोल करती हैं और इस तरह आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। केले के अतिरिक्त आप खुबानी, किशमिश, संतरा का जूस, पालक, जुकिनी आदि का सेवन भी कर सकते हैं।