कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में तेजी से फैलता जा रहा है और इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अगर वायरस से बचाव की बात करें तो साफ-सफाई, भीड़-भाड़ से बचने, संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखने की बात कही जा रही है। कई शोध से यह भी पता चला है कि इम्युनिटी कमजोर पड़ी तो आपको इस वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस वायरस से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाए। वहीं सर्दी-जुकाम भी कोरोना के आम लक्षणों में शामिल है। ऐसे में प्याज का रस ना सिर्फ लो इम्युनिटी को बढ़ाता है बल्कि सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं प्याज के पानी को डाइट में कैसे शामिल करें-

प्याज का रस कैसे इम्युनिटी बढ़ाता है: प्याज के रस में विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। आप सिर्फ और सिर्फ प्याज के रस के साथ साधारण रूप से इम्युनिटी बढ़ाने वाला पेय बना सकते हैं और उसका सेवन कर सकते हैं।

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए प्याज का रस कैसे बनाएं: रात को सोने से पहले प्याज को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठकर इसे छान लें और दिनभर 2-4 घूंट पीते रहें। इससे आपको शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी नष्ट हो जाएंगें।

सर्दी-जुकाम के लिए प्याज का रस: सर्दी जुकाम से राहत पाने के लिए बेहद हीं कारगर उपाय है प्याज का रस। यह सांस की नली से बैक्टीरिया को खत्म करता है। साथ ही कफ को भी बाहर निकालता है। प्याज को एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। इन गुणों की वजह से प्याज सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण हो सकता है।

सर्दी-जुकाम के लिए प्याज का रस बनाने का तरीका: सर्दी – जुकाम में कद्दूकस किया हुआ प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। प्याज के एक चम्मच रस में 8 औंस नींबू का रस और एक चम्मच शहद पानी में मिलाएं और पिएं। प्याज के रस के सेवन से 1 सप्ताह से कम समय में हीं कफ से छुटकारा मिल जाता है।