पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बीमारी से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना बहुत अच्छा होता है, जिसमें पैदल चलना भी शामिल है। पैदल चलने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर रहती हैं। हर दिन पैदल चलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। प्रतिदिन 10,000 कदम चलना कैलोरी बर्न करने और कैलोरी की कमी पैदा करने में आपकी मदद करके वजन घटाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कई अध्ययनों के मुताबिक, रोजाना थोड़ी देर टहलने की आदत बना लें तो आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। पैदल चलने से कई समस्याएं हल हो जाती हैं। डॉक्टर कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलने की सलाह देते हैं। आप जितना अधिक समय तक चलेंगे, उतना बेहतर होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं किस समय पैदल चलना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि सुबह खाली पेट सैर करना फायदेमंद होगा या फिर रात को खाना खाने के बाद टहलना ज्यादा लाभकारी होगा।
JAMA न्यूरोलॉजी और JAMA इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन कम से कम 30 मिनट तक चलने का सुझाव दिया गया है। शोध में कहा गया है कि प्रत्येक अतिरिक्त 2,000 कदम के लिए, हृदय रोग, कैंसर और अकाल मृत्यु का जोखिम 10 प्रतिशत कम हो जाता है, जो प्रति दिन 10,000 कदम तक पहुंच जाता है। JAMA Psychiatry में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि से तनाव को भी कम किया जा सकता है।
वजन कम करने के लिए पैदल चलें
लोग आमतौर पर वजन कम करने के लिए पैदल चलते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि पैदल चलने के और भी कई फायदे हैं। पैदल चलने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मन को शांत रखने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट टहलने के फायदे
सुबह खाली पेट टहलने से कई लाभ हो सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इससे एनर्जी का स्तर बढ़ता है और वजन कम होता है। पैदल चलने से फैट पिघलता है। इसके अलावा सुबह-सुबह धूप में टहलने से शरीर को आवश्यक विटामिन डी भी मिलता है।
भोजन के बाद टहलने के लाभ
रात के खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। हालांकि, खाना खाने के तुरंत बाद नहीं चलना चाहिए। खाने के बाद 5-10 मिनट टहलना चाहिए। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। शुगर को कंट्रोल में रखता है।
कौन सा पैदल चलना बेहतर है?
सुबह और रात के खाने के बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सुबह की सैर शरीर को आवश्यक विटामिन और ऊर्जा प्रदान करती है। भोजन के बाद टहलने से शरीर बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसलिए दोनों तरीके अच्छे हैं।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।