Matcha Tea Benefits: आज के समय में दुनियाभर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से फैल रही है। इससे लगभग हर कोई परेशान है। इनमें से कोई भी बीमारी एक बार लग जाए, तो उसे कंट्रोल करना आसान नहीं रहता। जिसके चलते हमें बहुत सी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अगर, आप भी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा से परेशान हैं तो आप माचा ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

माचा एक प्रकार की पाउडर वाली ग्रीन टी है। माचा ग्रीन टी को जापान के कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों के पाउडर से बनाया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा अनोखा होता है और इसका रंग चमकीला हरा होता है। इसे ग्रीन टी का सबसे सुगंधित रूप माना जाता है। जापान से प्राप्त माचा ग्रीन टी कई स्वास्थ्य लाभों के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पॉलीफेनॉल्स (Polyphenols) की मात्रा अधिक होती है, जो तनाव, हार्ट, हड्डियों, वजन और ब्लड प्रेशर और हमारे मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाती है।

/

माचा ग्रीन टी के फायदे

माचा ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके सेवन से हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। पॉलीफेनॉल्स पाचन और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड क्लॉटिंग और हार्ट संबंधी कई समस्या से भी बचा जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

माचा ग्रीन टी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है। इसके अधिक होने से दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। माचा ग्रीन टी के नियमित तौर पर सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर किया जा सकता है। जिससे अच्छा स्वास्थ्य बना रहेगा।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

माचा ग्रीन टी हड्डियों को मजबूत कर सकती है और फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर सकती है। इसमें कई पोषक तत्व, प्रोटीन और खनिज पदार्थ उपलब्ध होते हैं, हड्डियों को मजबूत करते हैं।

ब्लड शुगर

माचा ग्रीन टी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी बहुत लाभकारी होती है। अध्ययनों के मुताबिक, मैचा इंसुलिन प्रतिक्रिया और ग्लूकोज के स्तर में सुधार करता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसी तरह यह वजन कम करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।