आजकल के समय में पाचन से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई है। बहुत से लोगों का कुछ भी खाने के बाद पेट फूल जाता है, भारीपन महसूस होता है या गैस बनने लगती है। इन सब का मुख्य कारण खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। हालांकि, आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो सेहत के साथ-साथ कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। मरुआ भी एक ऐसी ही जड़ी-बूटी है, जिसका पौधा न केवल सुगंधित होता है, बल्कि इसके पत्ते भी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने मरुआ के पत्तों के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, मरुआ के पत्ते एक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मरुआ में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं। यह पत्ते स्वाद में हल्के तीखे और सुगंधित होते हैं और इनके सेवन से पाचन से जुड़ी कई बीमारियों में उपयोग किया जा सकता है।
पेट के कीड़े
छोटे बच्चों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, क्योंकि बच्चे मीठा या फिर कुछ भी खा लेते हैं, जिसके चलते पेट में कीड़े या फिर इंफेक्शन हो जाता है। बच्चों के पेट में कीड़े या फिर किसी भी तरह के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए मरुआ के पत्ते बहुत ही लाभकारी साबित हो सकते हैं। मरुआ के पत्तों की चटनी बना कर या फिर इसके पत्तों को पीसकर खाली पेट 3-7 दिनों तक बच्चों को पिलाएं, इससे पेट के कीड़े निकल जाएंगे।
गैस और पेट फूलने से राहत
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, जिन लोगों को पेट में गैस या फिर कुछ भी खाते ही पेट फूलने की समस्या होती है तो उनके लिए मरुआ के पत्ते लाभकारी साबित हो सकते हैं। मरुआ के पत्ते प्राकृतिक तरीके से गैस को बाहर निकालते हैं और आंतों में जमा अतिरिक्त हवा को कंट्रोल करते हैं। इसका सेवन करने से पेट फूलने की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।
अपच
जिन लोगों को अपच की समस्या है उनके लिए भी मरुआ के पत्ते बहुत लाभकारी हो सकते हैं। मरुआ के पत्ते में पाए जाने वाले तत्व पाचक रसों के स्राव को बढ़ाते हैं, जिससे भोजन जल्दी और आसानी से पचता है। यह कब्ज और अपच की समस्या को भी कम करता है। मरुआ के पत्ते व अदरक की चटनी बनाकर इसका सेवन करें। इससे भूख बढ़ेगी और पेट की समस्या से राहत मिलेगी।
इंफेक्शन से बचाव
मरुआ के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंतों को संक्रमण से बचाते हैं। मरुआ के पत्तों का सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा कम होगा और दस्त या पेट से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
अगर, आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बताए गए 3 योगासन करना इस समस्या से बहुत जल्दी राहत दिला सकते हैं।