आम खाने के शौकीनों की फेहरिस्त लम्बी है। फलों का राजा आम को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में आम की मिठास और खुशबू हर किसी को लुभाती है। आम एक स्वादिष्ट और सेहत के लिए उपयोगी फल है। आम में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। आम खाने से पाचन में सुधार होता है। ये फल इम्यूनिटी मजबूत करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
अक्सर हम लोग आम खाते हैं तो उसकी गुठली को बेहद चस्कारा लेकर खाते हैं,क्योंकि आम का सारा स्वाद गुठली चूसने में ही आता है। हम लोग बेहद चाव से आम खाते हैं और उसकी गुठली को चूस कर फेंक देते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि जितना रस आम की गुठली को चूसने में मिलता है उससे कहीं ज्यादा इस गुठली का सेवन करने के फायदे हैं।
आम की गुठली (Mango Seed) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आम की गुठली डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का इलाज कर सकती है। आम की गुठली पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स का खज़ाना है।
आम की गुठली में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फेनॉलिक यौगिक शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। आयुर्वेद में सदियों से आम की गुठली का सेवन औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि आम की गुठली का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
आम की गुठली वजन करती है कंट्रोल
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आम की गुठली का सेवन करें। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार अफ्रीकी लोग आम के बीज के अर्क का सेवन वजन घटाने में करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आम की गुठली का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
आम की गुठली को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसका सेवन करें ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा। फाइबर और एंटी-डायबेटिक गुणों से भरपूर आम की गुठली इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती हैं। एक मेडिकल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, आम की गुठली से तैयार अर्क (extract) का उपयोग मधुमेह से ग्रस्त चूहों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी पाया गया। रिसर्च के मुताबिक आम की गुठली का पाउडर या उसका अर्क शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है और HbA1c के स्तर को घटाता है।
हाई ब्लड प्रेशर करती है कंट्रोल
गुठली में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में असरदार साबित होता है। इसका सेवन करने से दिल के रोगों से भी बचाव होता है। आम की गुठली का पाउडर बनाकर या उसका अर्क बनाकर उसका सेवन करने से दिल पर अतिरिक्त दबाव कम हो सकता है।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।