Weight Loss Tips: हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें अच्छे खानपान की जरूर होती है, लेकिन आज कल के लाइफस्टाइल और काम की भागदौड़ के कारण खानपान का सही से ध्यान रख पाना मुश्किल हो जाता है। किसी भी समय तरह-तरह के फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जिसके चलते पेट बढ़ने लगता है और शरीर में चर्बी कब्जा करने लगती है। एक बार शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मोटापा बढ़ने के साथ ही कई बीमारियां भी हमारे शरीर में घर बनाना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और मोटापा जल्दी कम करना चाहते हैं तो नीचे दी गई चीजों को जान सकते हैं। इसकी मदद से जल्दी मोटापा कम किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत असरदार होती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ईजीसीजी (Epigallocatechin gallate) जैसे बायोएक्टिव पदार्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वसा (Fat) को तोड़ने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका
ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी जाती है, लेकिन इसे सही समय पर पिया जाए। दिन की शुरुआत में खाली पेट एक कप ग्रीन टी पिएं। इसके अलावा खाना खाने के 15-20 मिनट बाद ग्रीन टी पीते हैं तो अच्छा लाभ होता है। हालांकि, ग्रीन को कभी भी पी सकते हैं।
ग्रीन टी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सिर्फ ग्रीन टी न पिएं। इस चाय में दालचीनी पाउडर मिलाना अच्छा रहता है। मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी और दालचीनी पाउडर दोनों ही फायदेमंद होते हैं।
ग्रीन टी में पुदीने की पत्ती
तेजी से वजन कम करने के लिए ग्रीन टी में पुदीने की पत्ती के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पीने से भी फायदा होता है। वजन घटाने के लिए पुदीने की पत्ती का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
नींबू का रस और अदरक
आप ग्रीन टी में नींबू का रस और अदरक मिला सकते हैं। इस चाय को दिन में तीन बार पिएं। नियमित रूप से इसके सेवन आसानी से चर्बी को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।