साइनस इंफेक्शन नाक से जुड़ी एक ऐसी परेशानी है जो एलर्जी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या कोल्ड की वजह से होती है। ये परेशानी गर्मी में ठंडी चीजों का सेवन करने से ज्यादा परेशान करती है। साइनस की वजह से सीने में बलगम जमने लगता है जिससे सिर में दर्द रहता है। साइनस की वजह से जबड़े और आंखों के आस-पास की जगह में भी दर्द महसूस होता है।
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक साइनस नाक को बंद कर देता है जिसकी वजह से मरीज के सिर में दर्द रहता है। रोगी को हल्का बुखार आता है और आंखों में दर्द रहता है। धूल और धुआं इस परेशानी को बढ़ा सकता है। साइनस का समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो इसकी वजह से अस्थमा और दमा जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि साइनस के लक्षण कौन-कौन से है और उसका उपचार कैसे करें।
साइनस के लक्षण: साइनस के मरीजों को नाक में भारीपन महसूस होता है और उन्हें सिर दर्द की शिकायत रहती है। बुखार आना, खांसी और चेहरे पर सूजन आना शामिल है। आप भी साइनस की वजह से परेशान हैं तो उसका आयुर्वेदिक उपचार जानिए।
भाप लें: गर्मी में ठंडा पानी और ठंडी चीजों का सेवन साइनस के मर्ज को बढ़ा सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप गर्म पानी की भांप लें। गर्म पानी की भांप लेने से बंद नाक खुल जाती है और सांस लेने में आसानी होती है। भांप लेने के लिए पानी में आप नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक के पानी से भांप लेने से नाक की सूजन कम होती है।
गर्म चीजें दिलाती है साइनस से राहत: गर्मी में ठंडी और बर्फ वाली चोजों का सेवन साइनस के मर्ज़ को बढ़ा सकता है। साइनस के मरीज गर्मी में साइनस के लक्षणों को दूर करने के लिए चाय, कॉफी या सूप का सेवन करें। गर्म पानी का सेवन भी साइनस के लक्षणों को दूर करने में असरदार साबित होता है।
अदरक से करें साइनस का उपचार: औषधीय गुणों से भरपूर अदरक का सेवन करने से साइनस की परेशानी को कम किया जा सकता है। गर्म तासीर की अदरक का सेवन करने से बंद नाक खुल जाती है। आप अदरक का सेवन खाने के साथ या फिर चाय के साथ कर सकते हैं।
योग से करें साइनस का उपचार: साइनस का इलाज योगा के द्वारा भी किया जा सकता है। कपालभाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम ऐसे योग हैं जो साइनस के दर्द से निजात दिलाने में असरदार साबित होते हैं।
काली मिर्च से करें साइनस का उपचार: काली मिर्च का सेवन करने से साइनस की समस्या को दूर किया जा सकता है। एक कटोरे सूप में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें और धीरे-धीरे पियें आपको साइनस के लक्षणों से मुक्ति मिलेगी। काली मिर्च साइनस की सूजन कम करती है बलगम सूखाती है।