Appendicitis Symptoms:अपेंडिसाइटिस बॉडी का एक अंग है जिसे अपेंडिक्स कहा जाता है। इस अंग के संक्रामित होने पर अपेंडिक्स की समस्या होने लगती है। अपेंडिसाइटिस की बीमारी आंतों में इन्फेक्शन, कब्ज, पेट में पलने वाले खराब बैक्टीरिया के पनपने के कारण होती है। इन परेशानियों की वजह से अपेंडिक्स में सूजन या फिर इसकी नली में रूकावट हो सकती है। अगर लंबे समय तक अपेंडिक्स की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। ये बीमारी 10 साल से 30 साल की उम्र के 5 से 7% लोगों को प्रभावित करती है।
narayanahealth के एक्सपर्ट के मुताबिक शुरुआत में लोग इस दर्द को पेट दर्द समझते हैं और नज़रअंदाज़ करते हैं। अगर समय रहते इन बीमारी के लक्षणों को पहचान लिया जाए तो असहनीय दर्द और होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि अपेंडिक्स के लक्षण कौन-कौन से हैं और उनकी पहचान कैसे करें और बचाव भी।
अपेंडिक्स के लक्षण: (Appendicitis Symptoms)
- हेल्थलाइन के मुताबिक नाभि के आसपास का दर्द होना। पेट के निचले दाहिने हिस्से तक दर्द रहना।
- भूख में कमी आना।
- पेट दर्द शुरू होने के बाद जी मिचलाना और उल्टी होना।
- पेट की सूजन होना।
- 100 से 101 डिग्री बुखार रहना
- पेट में गैस के साथ कब्ज और दस्त की परेशानी होना
- गैस पास करने में दिक्कत होना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।
अपेंडिक्स के लक्षण दिखने पर कैसे बचाव करें: (How to protect appendix)
रेशेदार फूड्स को डाइट में शामिल करें: (Include fibrous foods in the diet)
अपेंडिक्स की बीमारी के लक्षण महसूस होने पर तुरंत डाइट में बदलाव करें। डाइट में रेशे वाली सब्जियों को शामिल करें। फाइबर वाले फूड स्टूल को लूज करेंगे और आपके पेट से गंदगी को आसानी से बाहर निकालेंगे। अपेंडिक्स से बचाव करने के लिए डाइट में रेशेदार सब्जियों का सेवन करें। साबुत अन्न, दाल, आलू, स्लाद, ताजे फल और सब्जियां शरीर को पोषक तत्व देते हैं साथ ही शरीर से अपचे भोजन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगर एपेंडिसाइटिस का इलाज एंटीबायोटिक दवाईयों की मदद से समय पर किया जाए तो बिना ऑपरेशन के भी ठीक किया जा सकता है।
अपेंडिक्स का पता कैसे लगाएं: (How to find appendix)
अपेंडिसाइटिस का पता अल्ट्रासाउंड और पेट का सीटी स्कैन करके आसानी से लगाया जा सकता है। सामान्य स्थिति में अपेंडिक्स को हटा दिया जाता है।
अपेंडिक्स का घरेलू उपचार भी कर सकते हैं: (Home remedies for appendix)
- अपेंडिक्स की परेशानी में मेथी का सेवन करें। मेथी का सेवन करने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है।दो चम्मच मेथी दाने को एक लीटर पानी में आधे घंटे तक उबाल लें और उस पानी को छानकर उसका सेवन करें।
- बादाम के तेल से अपेंडिक्स के दर्द वाली जगह पर मसाज करें। ये तेल सूजन को कम करेगा और दर्द से राहत दिलाएगा।
- पेट में दर्द ज्यादा रहता है तो पेट की सिकाई करें। सिकाई करने से दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।
- सब्जियों के जूस का सेवन करें। गाजर, खीरा, चुकंदर का जूस दर्द और सूजन को दूर करेगा।