Kidney Cure: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है और शरीर से टॉक्सिन को पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। स्वस्थ रहने के लिए किडनी का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। एक बार किडनी से जुड़ी को समस्या हो जाती है तो शरीर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को हेल्दी और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है। झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने किडनी डिटॉक्स करने के उपाय बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से किडनी की हेल्थ को बहुत फायदे मिलेंगे।
आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे के मुताबिक, ऐसी किडनी स्वस्थ रूप से काम कर सके इसके लिए सुबह के समय कुछ खास तरह के काम करने चाहिए। इन्हें करने से स्वास्थ्य के कई फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। किडनी को एक्टिव रखने और लंबे समय तक काम करने के लिए पानी बहुत जरूरी है। अच्छी मात्रा में पानी पीने से किडनी एक्टिव रहती है और अच्छे से काम करती है।
पथरी से बचाव
बहुत अधिक पानी पीने से गुर्दे की पथरी से बचाव होता है। स्वस्थ किडनी के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। हर सुबह एक्सरसाइज करने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है और शरीर भी एक्टिव रहता है। किडनी को अगर डिटॉक्स ना किया जाए तो पथरी जैसी बीमारी हो सकती है और आगे चलकर किडनी फेलियर का भी कारण बन सकती है।
किडनी को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी पिएं और इसमें नींबू डालकर पीते हैं तो ये और फायदेमंद हो सकता है। इससे टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और किडनी हेल्दी रहेगी।
इन चीजों से रखें दूरी
किडनी की हेल्थ के लिए हेल्दी खाना बहुत आवश्यक है। हालांकि, जंक फूड और पचने में समय लेने वाले फूड्स को कम खाना बेहतर होगा। इसके साथ ही खाने में नमक भी काफी हद तक कम कर देना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से किडनी में पथरी हो सकती है। ऑक्सालेट युक्त फूड्स भी कम मात्रा में खाने चाहिए। किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए।