Tanuja suffered from Diverticulitis: काजोल की मां तनुजा अपने जमाने की एक बेहद बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और बेहद खूबसूरत भी थीं। हालही में यह पता चला है कि उन्हें डायवर्टिक्युलाइटिस (Diverticulitis) नामक बीमारी है। पेट में तेज दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद जांच हुई और इस बीमारी के बारे में पता चला। काजोल भी मिलने उनसे अस्पताल गई। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी सर्जरी हो गई है। आइए जानते हैं डायवर्टिक्युलाइटिस (Diverticulitis) क्या है और इसके लक्षण और कारण क्या हैं।

डायवर्टिक्युलाइटिस क्या है?
डायवर्टिक्युलाइटिस पेट से जुड़ी एक बीमारी है जो 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को होती है। यह समस्या कोलन की एक सामान्य स्थिति है। जब डायवर्टीकुलम में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है तो इस डायवर्टिक्यूलाइटिस कहा जाता है। यह बीमारी अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेहद आम है। यह बीमारी उन लोगों को होता है जो फाइबर कम मात्रा में खाते हैं।

डायवर्टिक्युलाइटिस के लक्षण:

– लगातार पेट में दर्द रहना
– आमतौर पर पेट के बाईं तरफ दर्द होता है
– मिचली की समस्या होना
– पेट में तेज ऐंठन होना
– बहुत ठंड लगना
– अचानक से बुखार आ जाना
– पेट की समस्या जैसे- कब्ज और दस्त

डायवर्टिक्युलाइटिस के प्रकार:

डायवर्टिक्युलाइटिस दो प्रकार के होते हैं- एक्यूट और क्रोनिक। क्रोनिक डायवर्टिक्युलाइटिस में पेट में होने वाली सूजन और इंफेक्शन धीर-धीरे तेज हो जाता है और गंभीर रूप ले लेता है। इसके कारण पेट में तेज दर्द, जलन और ऐंठन होने लगता है। यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाएगा तो सर्जरी कराने की भी जरूरत पड़ सकती है, वरना खतरनाक रूप ले सकता है।
एक्यूट डायवर्टिक्युलाइटिस को दवाइयों की मदद से ठीक किया जा सकता है।

डायवर्टिक्युलाइटिस का इलाज:
डायवर्टिक्युलाइटिस को समय रहते पता चल जाने पर आप पेनकिलर्स ले सकते हैं और फाइबर वाले फूड्स खा सकते हैं। लेकिन इससे भी जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(और Health News पढ़ें)