jaiphal ke fayde: हमारी रसोई में मौजूद मसाले सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि कई छोटी-बड़ी समस्याओं में दवा का काम भी करते हैं। इन्हीं में एक है जायफल। छोटे से दिखने वाला यह मसाला मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर और विटामिन ए, सी, ई से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे और भी खास बनाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा के अनुसार, जायफल का सही तरीके से उपयोग करने पर नींद, पाचन, चेहरे के दाग-धब्बे और जोड़ों के दर्द जैसी कई समस्याओं में राहत मिल सकती है। तो चलिए इस लेख में आज हम आपको बताते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, जायफल खाने के फायदे और सही तरीके के बारे में…

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को रात में बार-बार नींद टूटने की समस्या रहती है या लंबे समय से अनिद्रा की परेशानी है, तो उनके लिए जायफल किसी औषधि से कम नहीं है। इसके लिए एक चुटकी जायफल पाउडर को दूध में डालकर उबालें और रात में सोने से पहले पिएं। कुछ ही दिनों के नियमित सेवन से आपको नींद गहरी और आरामदायक महसूस होने लगेगी।

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाए

स्किन से जुड़े परेशानियों में भी जायफल बेहद कारगर माना जाता है। खासकर दाग-धब्बे और झाइयों को कम करने में यह काफी उपयोगी है। इसके लिए कच्चे दूध में जायफल को घिसकर पेस्ट तैयार करें। उसके बाद सोने से पहले यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, कुछ दिनों तक ऐसा करने से डार्क स्पॉट हल्के होने लगते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है।

तनाव और स्ट्रेस को करे कम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव आम समस्या बन चुका है। डॉक्टर के अनुसार, जायफल में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को शांत कर तनाव कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आप रोजाना रात को जायफल वाला दूध पीते हैं तो इससे मूड बेहतर होता है और मन शांत रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन्स शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके सेवन से शरीर सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमणों से बचाव रहता है। खासकर बदलते मौसम में इसे अपनी डाइट में शामिल करना काफी उपयोगी माना जाता है।

पाचन को मजबूत बनाता है

यदि आपको पेट फूलना, गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है तो जायफल आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को शांत रखता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

ठंड के मौसम में अक्सर बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द बहुत परेशान करता है। ऐसी स्थिति में जायफल का तेल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 10 ग्राम जायफल और 10 ग्राम लौंग को पीसकर 100 ग्राम तिल के तेल में अच्छे से पकाएं। फिर ठंडा होने पर छानकर रख लें। अब इस तेल को जोड़ों पर लगाएं। ऐसा करने पर दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

आयुर्वेद डॉ. राहूल मारवाह बताते हैं कि अच्छे दांत केवल मुस्कान ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित करते हैं। इसलिए दांतों की सही तरह सफाई बेहद जरूरी है। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।