लिवर शरीर का एक प्रमुख अंग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर पोषक तत्वों को प्रोसेस करता है। हालांकि, आज के अस्वस्थ खानपान और जीवन-शैली के कारण लोग फैटी लिवर की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। लिवर पर दिखाई न देने वाली चर्बी यानी कि फैट जमा हो जाता है, जिसके कारण फैटी लिवर समेत कई तरह की अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एक शोध के अनुसार लगभग 25 प्रतिशत लोग फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं।
फैटी लिवर के लक्षण: फैटी लिवर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द और सूजन, भूख में कमी, वजन घटना, थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन, आंखों का रंग कम होना, स्किन पर पीले धब्बे और ब्लड क्लॉट, खुजली, भ्रम की स्थिति और पेशाब का रंग गहरा होना समेत कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन लक्षणों को पहचानना बेहद ही जरूरी है।
फैटी लिवर के घरेलू उपाय:
सेब का सिरका: फैटी लिवर के मरीजों के लिए सेब के सिरके का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से लिवर से फैट पूरी तरह से कम हो सकता है।
आंवला: आंवले में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी-खासी मात्रा होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मरीज कच्चे आंवले या फिर उसके पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। रोजाना 3-4 कच्चे आंवले का सेवन करने से फैटी लिवर की बीमारी से निजात मिल सकता है।
प्याज: प्याज का इस्तेमाल यूं तो खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व लिवर से सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। फैटी लिवर से ग्रस्त मरीजों को नियमित तौर पर कम से कम 2 बार प्याज के रस का सेवन करना चाहिए।
हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। ऐसे में एक गिलास पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर उसे उबालें। फिर इस पानी में नींबू का रस डालकर सेवन करें। इस ड्रिंक का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
