जिंदा रहने के लिए भोजन करना जरूरी है। हम जो भी खाना खाते हैं उससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। सही तरीके से चबाकर खाया गया खाना अच्छे से पच जाता है। लेकिन हमारी जिंदगी की मसरूफियत ऐसी हो गई है कि हम खाना भी जल्दबाजी में खाते हैं। जीभ का स्वाद ध्यान में रखते हुए हमें जिस भी फूड को खाने का मन करता है उसे जल्दी-जल्दी निगल लेते हैं। हम निगलने की बात इसलिए कर रहे हैं क्यों बिना चबाएं खाया गया खाना पेट में अनपचा रहता है और छोटी आंत में जाकर सड़ने लगता है।

आंतों की सड़न आपको कई बीमारियों का शिकार बना देती है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक अगर आपका खाना सही ढंग से पचता नहीं है तो पेट के कई रोगों जैसे कब्‍ज,एसिडिटी,आंतों में सूजन, संक्रमण,अल्सरेटिव कोलाइटिस, इंटेस्टाइनल इस्किमिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आंतों की सफाई रखना बेहद जरूरी है। आंतों की सफाई के लिए डाइट में कुछ खास तरह के फूड्स को शामिल करना जरूरी है। फाइबर से भरपूर डाइट आंतों के कोने-कोने से गंदगी को साफ कर देती है। कुछ खास तरह के ऐसे ड्रिंक है जो बॉडी को डिटॉक्स करते हैं और आंतों की कोने-कोने से सफाई करते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे ड्रिंक है जिनका हम सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

आंतों की सफाई करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पिएं:

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज से निजात मिलती है। सुबह खाली पेट पानी में नमक का इस्तेमाल आंतों के कोने-कोने से गंदगी मल के जरिए बॉडी से बाहर निकाल देगा। नमक का पानी शरीर को फ्लश करने का एक आसान और तेज तरीका हो सकता है।

खाली पेट पिए नींबू पानी:

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक नींबू की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि ये पकने के बाद भी खट्टा रहता है जबकि दूसरे फल पकने पर मीठे हो जाते हैं। नींबू का सेवन पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट करें तो पाचन ठीक रहता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी का बीमारियों से बचाव करता है।

नींबू पानी पेट में मौजूद हानिकारक बैक्ट्रिया को खत्म करता है और गुड बैक्ट्रियां को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से आंतों में सड़ रहा मल आसानी से टॉयलेट के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाता है। नींबू पाचन को ठीक करता है और किडनी की पथरी से बचाव करता है। इसका सेवन करने से तेजी से वजन को कम किया जा सकता है।

पालक,टमाटर और गाजर का जूस पिएं:

पालक और टमाटर का जूस पीने में स्वादिष्ट लगता है और पाचन को भी ठीक करता है।पालक में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को मजबूत और स्मूद बनाता है। टमाटर का लाइकोपीन तत्व मौजूद होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है। अब आंतों की सफाई करने के लिए गर्मी में फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पी सकते हैं।आप सुबह खाली पेट कुछ खास सब्जियों के जूस का सेवन करें। पत्ता गोभी, पालक,ब्रोकली और गाजर का जूस पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट के कोने-कोने से गंदगी को साफ करता है।

फलो में सेब का जूस है बेस्ट:

फाइबर से भरपूर सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सेब का इस्तेमाल सुबह खाली पेट जूस बनाकर करें तो पेट साफ रहता है और बॉडी हेल्दी रहती है। सेब का जूस वजन को कम करता है और कब्ज से निजात दिलाता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि फलों का जूस बॉडी को डिटॉक्स करने में असरदार साबित होता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।