क्या आप कब्ज से परेशान रहते हैं, पेट में गैस और एसिडिटी रहती है? रोजाना मल डिस्चार्ज करने में पसीने छूट पड़ते हैं तो आप सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। घंटों एक जगह बैठे रहने से और बॉडी मूवमेंट कम होने से आपको कब्ज की बीमारी हो सकती है और गट हेल्थ बिगड़ सकती है। जो लोग सीटिंग जॉब करते हैं और 7-8 घंटे बैठकर गुजारते हैं उनमें कब्ज की बीमारी ज्यादा होती है। कब्ज की बीमारी के लिए बॉडी एक्टिविटी में कमी होना, पानी का कम सेवन करना, प्रोसेस फूड ऑयली और मसालेदार फूड का सेवन करना शामिल है।
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, दिल्ली के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सुदीप खन्ना कहते हैं जब आप अपने वर्क प्लेस पर लंबे समय तक बैठते हैं तो आपके पेट की सेहत बिगड़ने लगती है। ज्यादा देर बैठने से पाचन धीमा हो सकता है और ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक लम्बे समय तक बैठने से पेट और आंतें दब जाती हैं जिससे मल त्यागने में परेशानी होती है। ज्यादा देर बैठने से पेट में सूजन, गैस और कब्ज की बीमारी हो सकती है।
एक्सपर्ट ने बताया गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए थोड़ी सी बॉडी एक्टिविटी करना जरूरी है। कुछ देर की वॉक और हल्की एक्सरसाइज पाचन को ठीक रखती है। कुछ देर की बॉडी एक्टिविटी सूजन को कंट्रोल करती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लम्बे समय तक बैठने से पेट की हेल्थ पर क्या असर होता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए क्या करें।
लंबे समय तक बैठे रहने से पेट की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
लंबे समय तक बैठे रहने या स्थिर रहने से रक्त प्रवाह कम हो जाता है और पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ जाता है। ज्यादा देर तक बैठने से आपके पेट के अंग संकुचित हो जाते हैं और इतनी अच्छी तरह से नहीं चल पाते जितना उन्हें चलना चाहिए। लम्बे समय तक बैठने से रक्त संचार कम हो जाता है। खराब पॉश्चर पाचन अंगों के असाइनमेंट को बिगाड़ सकते है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस तेजी से बन सकती है। यह डायाफ्राम की गति को भी प्रभावित कर सकता है, जो खासतौर पर पाचन को प्रभावित कर सकता है।
गतिहीन जीवनशैली हमेशा पेट में सूजन और आंतों में सूजन कर सकती है और कब्ज का एक प्रमुख कारण हो सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने से आंत के माइक्रोबायोम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे लाभकारी और हानिकारक बैक्टीरिया में असंतुलन पैदा हो सकता है। जब आंत के बैक्टीरिया असंतुलित हो जाते हैं तो पाचन प्रक्रिया बिगड़ने लगती है। जितने लम्बे समय तक मल आपकी आंतों में रहेगा उतने समय तक वो सख्त रहेगा और आपको कब्ज परेशान करेगा।
गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए क्या करें?
आप लम्बे समय तक बैठकर काम करते हैं तो आप अपने पॉश्चर को ठीक रखें। सीधे बैठकर कंधों को आराम दें। अपना पॉश्चर सुधारें। नियमित रूप से मूवमेंट ब्रेक लें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर चलें, स्ट्रेच करें या हल्की एक्सरसाइज करें। डाइट में फाइबर वाले फूड का सेवन करें। किण्वित खाद्य पदार्थों और प्रोबायोटिक फूड का सेवन करें।
गेहूं के आटे में एक मुट्ठी मिला दीजिए बादाम का आटा, फिर बनाइए ग्लूटेन फ्री रोटियां। इस आटे की रोटियां कैसे सेहत को फायदा पहुंचाती हैं जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।