कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें बिस्तर से उठते ही भूख लगने लगती है। आलस के मारे लोग बिना नहाए पहले ही खा लेते हैं और फिर बाद में नहाते हैं। आप जानते हैं कि जब हम नहाते हैं तो हमारी बॉडी का तापमान कम हो जाता है और हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है। खाने के बाद नहाने से पाचन की पूरी प्रक्रिया धीमी हो जाती है इसलिए भोजन के तुरंत बाद नहाना सेहत के साथ खिलवाड़ माना जाता है।
अक्सर हमारे पैरेंट्स हमें सलाह देते हैं कि पहले नहाएं फिर बाद में खाएं। बुजुर्गों की ये सलाह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाने के बाद नहाने से परहेज करें। आइए जानते हैं खाने के बाद नहाने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।
खाने के बाद नहाने से सेहत को होने वाले नुकसान:
आयुर्वेद के मुताबिक नहाने से हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक खाने के बाद नहाने से सर्कुलेशन धीना हो जाता है जिससे पाचन अग्नि धीमी हो जाती है। पाचन के लिए बॉडी को बहुत अधिक ऊर्जा और पेट की तरफ ज्यादा मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद स्नान करना गलत माना जाता है।
हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रेखा ने कहा कि नहाने का सही समय खाने से 1-3 घंटे पहले होता है। नहाने के बाद खाने से पाचन स्लो होता है और पेट में खराबी होने लगती है। खाने के बाद नहाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की बीमारी हो सकती है।
नहाने के बाद खाना खाने के फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक खाने से पहले नहाने से बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं। अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले नहाते हैं फिर खाते हैं तो आप फ्रेश महसूस करते हैं। नहाने से तनाव दूर होता है और मानसिक रूप से हेल्दी रहते हैं।
बिना नहाए खाने से आपका मिजाज़ खराब रहता है और आपको ज्यादा गुस्सा आता है। नहाने से बॉडी से कीटाणु दूर होते हैं और बॉडी में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। आप जब नहाकर खाते हैं तो आप तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। खाने के बाद नहाने से पाचन दुरुस्त रहता है।
