शकरकंद सर्दी में पाई जाने वाली एक कंद फसल है जिसका स्वाद मीठा होता है और ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है। शकरकंद का रंग नारंगी, बैंगनी या सफेद होता है जिसका सेवन पूरी दुनिया में किया जाता है। शकरकंद में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर ये फूड बॉडी को हेल्दी रखता हैं।
इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट मोहिता मेसकेरेहास ने शकरकंद खाने के बेहद फायदे बताए हैं। इस फूड का सेवन सर्दी में करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। शकरकंद की तासीर गर्म होती है जो सर्दी में बॉडी को गर्म रखती है। इस फूड को अगर रोजाना खाया जाए तो सर्दी में इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर ने बताया शकरकंद सर्दियों में पाया जाने वाला ऐसा फूड है जो सर्द मौसम में बॉडी को गर्म रखता है। स्ट्रार्ची और मीठा ये फूड फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को ठीक रखता है और वजन को कम करता है। 100 ग्राम शकरकंद में मौजूद पोषक मूल्यों की बात करें तो इसमें
कैलोरी- लगभग 86 कैलोरी
प्रोटीन- 1.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट्स- 20.1 ग्राम
शर्करा- 4.2 ग्राम
फाइबर- 3 ग्राम
फैट- 0.1 ग्राम
सैचुरेटेड फैट- 0.03 ग्राम
विटामिन A- लगभग 19218 IU (International Units), जो कि शकरकंद का मुख्य पोषक तत्व होता है और यह हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
विटामिन C- 2.4 मिलीग्राम
पोटैशियम- 337 मिलीग्राम
मैग्नीशियम- 25 मिलीग्राम
फॉस्फोरस- 47 मिलीग्राम
कैल्शियम- 30 मिलीग्राम
आयरन- 0.6 मिलीग्राम
सोडियम- 55 मिलीग्राम मौजूद होता है।
सर्दी में क्या शकरकंद खाना चाहिए?
शकरकंद की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दी में ये फूड बॉडी को गर्म रखता है। सर्दी में इस फूड का सेवन करने से बॉडी का ठंड से बचाव होता है। ये फूड सर्दी में कमजोर इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। इसका सेवन करने से बॉडी को गर्मी मिलती है।
शकरकंद का सेवन क्या मोटापा बढ़ाता है?
शकरकंद एक ऐसा सुपर फूड है जो फाइबर से भरपूर है। इस फल को खाने से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ रहता है और खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है। इसे खाने के बाद ओवर ईटिंग कंट्रोल रहती है और मोटापा कम होता है। सर्दी में मेटाबॉलिज्म स्लो पड़ने लगता है और कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में अगर शकरकंद को खाया जाए तो आसानी से वेट लॉस किया जा सकता है। सर्दी में 100 ग्राम शकरकंद का सेवन आपका वजन कभी नहीं बढ़ा सकता।
शकरकंद के फायदे
- शकरकंद का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव होता है। ये कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव करता है।
- फाइबर से भरपूर शकरकंद का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज का इलाज होता है। सर्दी में कब्ज से बचाव करने में ये फूड जादुई असर करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर शकरकंद स्किन को पोषण देती है और सर्दी से बचाव करता है।
- इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इसे खाने के बाद ओवरईटिंग से बचते हैं।
- शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।