रोजाना एक सेब का सेवन बीमारियों से महफूज रखता है। सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जिसका सेवन अक्सर लोग कई तरह से करते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में सेब का सेवन लोग उसका सिरका के रूप में करते हैं। सेब का सिरका वेट लॉस करने वाले लोगों में खासी पहचान बना चुका है। Apple Cider Vinegar (ACV ) एक नेचुरल सिरका है जिसे सेब के रस या सेब के पल्प को fermentation प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। सेब का सिरका एक फंक्शनल फूड है जिसका सेवन करने से न सिर्फ बॉडी को पोषण मिलता है बल्कि सेहत को फायदे भी होते हैं। इस सिरके में एंजाइम, प्रोबायोटिक्स और एसिडिक एसिड जैसे यौगिक होते हैं जो इसके खास गुण हैं।
आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया 99 फीसदी लोग सेब के सिरके को वजन कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि ये सिरका आपकी किडनी की सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। जिन लोगों को UTI की परेशानी है, किडनी स्टोन की दिक्कत है और यूरीन में इंफेक्शन की शिकायत होती है ऐसे लोग रोजाना सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका एक हेल्दी फूड है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी क्रॉनिक बीमारियां कंट्रोल रहती है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच इस सिरके का सेवन सेहत को दुरुस्त रखता है।
अब सवाल ये उठता है कि सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन जिन लोगों का पाचन खराब रहता है, एसिडिटी और गैस की परेशानी रहती है क्या वो इस सिरके का सेवन रोजाना कर सकते हैं। आइए जानते है कि खराब पाचन के लोग क्या इस सुपरफूड को खा सकते हैं या उन्हें इससे परहेज करना चाहिए।
क्या एसिडिटी की समस्या में सेब का सिरका खाना चाहिए?
सेब का सिरका कुचले हुए सेब से बना सिरका है और इसे बैक्टीरिया और खमीर का उपयोग करके फर्मेंटिड किया जाता है। इस सिरके का सेवन ज्यादातर लोग मैरिनेड, सलाद ड्रेसिंग, विनैगरेट, चटनी और फूड प्रिजर्वेटिव में करते हैं। इस सिरके का स्वाद खट्टा होता है यानी इसकी प्रवृत्ति अम्लीय होती है। अगर इसका सेवन एसिडिटी की समस्या वाले लोग करते हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है। इसका सेवन करने से सीने में जलन, सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। जिन लोगों को कम एसिडिटी की शिकायत होती है उनके लिए सिरका का सेवन ठीक है आम तौर पर सेब का सिरका लेने से एसिड रिफ्लक्स होने की संभावना बहुत कम होती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक हम सभी की बॉडी अलग है और वो अलग-अलग चीजों का सेवन करने पर अलग तरह से रिएक्ट भी करती है। गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग या एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों को इस फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से सीने में जलन बढ़ सकती है। आप इसे कम एसिडिटी बनने पर खा सकते हैं लेकिन एसिडिटी की समस्या ज्यादा होने पर इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ज्यादा एसिडिटी में ये एसिडिटी को बढ़ा देता है।
सीने में जलन से बचाव के लिए इसका सेवन कैसे करें
आप एसिडिटी से बचाव करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना चाहते हैं तो आप 200 मिलीलीटर पानी में लगभग 1 बड़ा चम्मच ACV मिलाएं। अगर आपको यह ज्यादा खट्टा लगे तो आप उसमें शहद मिला सकते हैं। इसे खाने से पहले या बाद में पियें। इसका सेवन करने के बाद आपकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है ये जरूर जांच लें।
दिन में 2 सेब खाने से क्या आंत के गंदे बैक्टीरिया खत्म हो जाती है? क्या ये फल पाचन के लिए बेस्ट है? पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।