इंटेस्टाइन जिसे हिंदी में आंत कहा जाता है,ये हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंत को दो भागों में बांटा जाता है एक छोटी आंत दूसरा बड़ी आंत। छोटी आंत पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है जबकि बड़ी आंत का काम पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण करना है और स्टूल को इकट्ठा करना है। हमारी आंत अगर ठीक से काम करती है तो हमारा पाचन दुरुस्त रहता है और पाचन दुरुस्त रहता है तो हमारी बॉडी हेल्दी रहती है।
आंत में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर हमारी बॉडी का सिस्टम बिगड़ने लगता है। आंत में सूजन होने, आंत में गंदगी जना होने से या फिर आंत में खराब बैक्टीरिया बढ़ने से आंत की सेहत बिगड़ने लगती है।
आंत कैसे विटामिन बी 12 की कमी के लिए है जिम्मेदार?
विटामिन B12 इंटेस्टाइन में अवशोषित होता है। आंतों में परेशानी होने पर शरीर इस विटामिन को ठीक से नहीं सोख पाता जिससे विटामिन B12 की कमी हो सकती है। गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल कानपुर में गैस्ट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया बुजुर्गों में विटामिन बी 12 की कमी होने की संभावना ज्यादा रहती है। जिन लोगों को पेट में परेशानी है, आंत में परेशानी है, आंत ठीक से चीजों को आब्जर्व नहीं कर रही तो बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है। बॉडी में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में कुछ खास फूड्स को खाएं तो आप आसानी से इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
मांसाहारी फूड्स का करें सेवन
मांसाहारी फूड्स में विटामिन बी 12 भरपूर मौजूद होता है। आप चाहे मटन खाएं,बीफ खाएं आपकी बॉडी को भरपूर विटामिन बी 12 मिलेगा।
मुर्गी का सेवन करें
बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में मुर्गी का सेवन करें। मुर्गी का मांस खाएं बॉडी में इस विटामिन की कमी पूरी होगी। चिकन में विटामिन बी12 भरपूर मौजूद होता है, जब इसे सूप में पकाया जाता है तो पोषक तत्व शोरबे में घुल जाते हैं जिससे आंत इसे आसानी से अवशोषित कर लेती है। बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप चिकन सूप का सेवन करें।
मछली का करें सेवन
बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मछली का सेवन करें। मछली में मैकेरल, हेरिंग, सार्डिन और टूना जैसी मछलियों का सेवन करने से बॉडी में विटामिन B12 की कमी पूरी होती है। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो अपनी डाइट में मछली जरूर खाएं।
समुद्री भोजन का करें सेवन
समुद्री भोजन यानी फिश, झींगा , केकड़ा , सीप , मसल्स और लॉबस्टर विटामिन B12 का बेहतरीन स्रोत होते हैं। बॉडी में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में इन समुद्री फूड को शामिल करें।
डेयरी प्रोडक्ट का करें सेवन
दूध,दही,पनीर में विटामिन B12 भरपूर मौजूद होता है जो कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हैं। एक कप दही में लगभग 1.2 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।