खराब डाइट हमारी आंतों में मौजूद करोड़ों गुड बैक्टीरिया को मारती है। अच्छी सेहत के लिए गट हेल्थ का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। हमारी खान-पान की खराब आदतें हमारी गट हेल्थ को बिगाड़ देती है। आप जानते हैं कि हमारे दिमाग, दिल और फेफड़े समेत ज्यादातर अंगों की सेहत गट हेल्थ से जुड़ी है। आंतों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर खाना ठीक से पचता नहीं है, मल बंधा हुआ या लूज आता है, पेट में गैस का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है और भूख प्यास प्रभावित होती है। आंतों की सेहत का असर आपको कमजोरी,थकान और बुखार जैसा अहसास कराता है। आप जानते हैं कि खराब डाइट आपकी आंतों में मौजूद लाखों गुड बैक्टीरिया को मार देती है और आंतों में कीड़े पैदा कर देती है।

आंतों में कीड़े होने पर आपकी गट हेल्थ पूरी तरह प्रभावित होती है, मल में उसके लक्षण सबसे पहले दिखते हैं। आयुष चिकित्सा अधिकारी बुलंदशहर में डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इंटेस्टाइन इंटेस्टाइन वॉम्स  होने पर सबसे पहले जो परेशानी होती है वो है कब्ज या मोशन लगना है। एक्सपर्ट के मुताबिक समय पर लक्षणों को पहचान लिया जाए तो परेशानी का उपचार किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंतों में कीड़े होने पर बॉडी में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं और उनका इलाज कैसे कर सकते हैं। 

संकेत जो बताते हैं कि आंतों में कीड़े हैं

  • लूज मोशन होना या फिर कब्ज रहना। प्रोसेस फूड्स का अधिक सेवन करने से ये दिक्कत बढ़ती है।
    ब्लोटिंग होना भी आंतों में कीड़े होने की तरफ करता है इशारा। अगर आपका पेट कुछ भी खाते ही फूल जाता है तो आपकी आंतों में कीड़े है।
  • गैस रिलीज करते समय दर्द होना भी आंतों में कीड़े होने के लक्षण हैं।
    एसिडिटी की समस्या भी आंतों में कीड़े होने की तरफ करती है इशारा।

अजवाइन का करें सेवन

औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का सेवन करने से आंतों में मौजूद कीड़ों का इलाज होता है। अजवाइन का सेवन करने से गैस,एसिडिटी और अपच की परेशानी का इलाज होता है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद कीड़े खत्म होते हैं। आप अजवाइन का सेवन खाने के साथ, उसे भूनकर कर सकते हैं। आप अजवाइन का सेवन उसका पानी बनाकर भी कर सकते हैं।

जीरे का सेवन भूनकर करें

किचन में मौजूद जीरा औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि पाचन भी दुरुस्त रहता है। जीरा का सेवन अगर रोजाना भूनकर किया जाए तो पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग की परेशानी का इलाज होता है। ये आंतों में मौजूद कीड़ों को मारता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। आप रोजाना जीरे का सेवन भूनकर करें आपकी आंतों की सेहत दुरुस्त रहेगी।