कुछ हर्बल पत्तों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुछ खास हर्बल पत्ते शरीर को डिटॉक्स करते हैं, ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं और स्किन को साफ व ग्लोइंग बनाते हैं। इन पत्तों का लगातार सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं, स्ट्रेस कंट्रोल रहता है और सांस की समस्याओं में आराम मिलता है। कुछ पत्तों में दर्द को दूर करने वाले औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द, बुखार और अस्थमा में राहत देते हैं। इन हर्बल पत्तों में दिमाग को शांत करने की भी ताकत होती है।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अक्सर लोग करी पत्ता और तुलसी पत्ता को ही उपयोगी मानते हैं लेकिन कुछ और पत्ते भी हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। अमरूद के पत्ते, पारिजात के पत्ते और नीम के पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये पत्ते सूजन कम करते हैं और हाजमे को सुधारते हैं। नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ, मजबूत और इम्यूनिटी मजबूत होती है। आइए जानते हैं कि ये चार तरह के पत्ते सेहत पर कैसा असर करते हैं।

अमरूद के पत्ते खाएं

अमरूद के पत्ते आसानी आस-पास मिल जाते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ओवरऑल हेल्थ सुधारते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस और लो बैक पेन जैसी समस्याओं में राहत देते हैं। ये पत्ते पाचन सुधारने में मदद करते हैं, गैस और एसिडिटी को कम करते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। इन पत्तों की चाय बनाकर इसका सेवन करना सबसे आसान तरीका है।

पारिजात के पत्ते

पारिजात, जिसे हार-श्रृंगार या नाइट जैस्मीन भी कहा जाता है, न केवल अपने फूलों की खुशबू के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसके सेहत के लिए भी बहुत फायदे होते हैं।  इसमें पाए जाने वाले अल्कलॉइड दर्द और बुखार में राहत देते हैं। यह रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है। इनका सेवन करने से अस्थमा, सर्दी, खांसी, जुकाम और बलगम जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा ये दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करना प्रभावी होता है, लेकिन दिन में एक या दो बार से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

तुलसी के पत्ते

तुलसी, जिसे होली बेसिल के नाम से भी जाना जाता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और स्ट्रेस व एंजाइटी कम करने में मदद करती है। यह रेस्पिरेटरी हेल्थ के लिए लाभकारी है, खांसी, सर्दी, जुकाम व अस्थमा जैसी समस्याओं में आराम देते है। तुलसी की चाय बनाकर या अपनी नियमित चाय में कुछ ताजे पत्ते मिलाकर इनका सेवन करना सबसे आसान तरीका है। इसे अदरक या नींबू के साथ मिलाकर इसके फायदे और भी बढ़ाए जा सकते हैं।

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में डिटॉक्सिफिकेशन पावर होती है, जो शरीर को अंदर से साफ करती है। ये स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इनका सेवन करने से एक्ने और एलर्जी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। नीम के पत्ते दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। पत्तों को पीसकर पानी के साथ सेवन करना या सीधे चबाना सबसे आसान तरीका है।

खराब कोलेस्ट्रॉल का काल हैं ये 4 सीड्स, 1 मुट्ठी रोज खाने से नसों में जमा फैट हो सकता है साफ, जानें साइलेंट किलर डिजीज और सीड्स कनेक्शन। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।