रात को 8-10 घंटे की नींद लेने के बाद जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमारी एनर्जी का स्तर हाई रहता है। हम अपने दिन भर के कामों की लिस्ट बनाते हैं और उन्हें पूरा करने में जुट जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें अक्सर थकान और कमजोरी रहती है। सुबह उठते ही उन्हें फिर से बिस्तर पर जाने का मन करता है। आप जानते हैं कि बॉडी में कमजोरी और थकान के लिए बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होना जिम्मेदार है।

कई बार कुछ बीमारियों जैसे एनीमिया, हाइपर थायरॉयडिज्म, डायबिटीज, आर्थराइटिस जैसी परेशानियों की वजह से भी बॉडी में कमजोरी और थकान रहती है। पानी कम पीने से भी एनर्जी का स्तर कम हो जाता है और आप थकान महसूस करते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए और कुछ देसी नुस्खे भी अपनाना जरूरी है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भूषण के मुताबिक अगर आप हमेशा कमजोरी, थकान और आलस महसूस करते हैं तो रोजाना पांच दाने मुनक्का के खाएं। मुनक्का का सेवन बॉडी पर औषधि की तरह असर करता है। इस ड्राई फ्रूट्स को अगर रोज खा लिया जाए तो बॉडी में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक मुनक्का का सेवन रोजाना भिगोकर किया जाए तो पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है और बॉडी में होने वाली कई परेशानियों का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि मुनक्का के 5 दाने खाने से सेहत पर कैसा असर दिखता है।

कमजोरी थकान दूर करने के लिए मुनक्का का सेवन

मुनक्का का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। आप मुनक्का का सेवन करने के लिए 5 मुनक्का लें और उन्हें अच्छे से वॉश करके उनके बीज निकाल लें। इन मुनक्को को आधा गिलास पानी में रात में भिगो दें। सुबह उठने के बाद इन मुनक्का का पानी आप खाली पेट पी लें और भीगे हुए मुनक्का को अच्छी तरह से चबाकर उसका सेवन करें। मुनक्का का सेवन इस तरह करने से आपकी बॉडी को कैल्शियम,आयरन,मैग्नीशियम,पोटैशियम विटामिन बी और विटामिन सी मिलेगा। ये सभी पोषक तत्व बॉडी में एनर्जी को बूस्ट करते हैं और बॉडी को फौलादी बनाते हैं।

मुनक्का सेवन करने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं?

  • मुनक्का का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। फाइबर से भरपूर ये ड्राई फ्रूट कब्ज को दूर करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
  • मुनक्का खाने से बॉडी में आयरन का अवशोषण होता है। एनीमिया के मरीजों के लिए ये ड्राई फ्रूट रामबाण इलाज है।
  • एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मुनक्का का सेवन करने से बॉडी की सूजन कंट्रोल रहती है।
  • पानी में भिगोकर मुनक्का खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।
  • पानी में रोजाना मुनक्का भिगोकर खाने से आंतो की सेहत दुरुस्त रहती है और पेट में जमा गंदगी साफ होती है।
  • मुनक्का नाइट्रिक ऑक्साइड से भरपूर होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।