ड्राई फ्रूट तो कई तरह के हैं लेकिन बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन देश और दुनिया में लगभग सबसे ज्यादा किया जाता है। लोग बादाम का सेवन अक्सर उन्हें भिगोकर सुबह के नाश्ते में करते हैं। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर एक ड्राई फ्रूट है जिसमें प्रोटीन, विटामिन E, कॉपर, फास्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। बादाम का सेवन उसका तेल निकालकर भी किया जाता है। बादाम का तेल जिसे आम बोलचाल की भाषा में बादाम रोगन कहा जाता है। बादाम में कम से कम 44 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है जो स्किन से लेकर बालों तक को हेल्दी रखती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक बादाम बेहद बलशाली और पौष्टिक फूड है। इसका सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है। ये नर्वस सिस्टम को ताकत देता हैं और मसल्स को मजबूत करता हैं। बादाम कई तरह के होते हैं जैसे गुरबंदी बादाम, मामरा बादाम, कैलिफोर्निया का बादाम और कश्मीरी बादाम होते हैं। बादाम में बहुत ज्यादा तेल होता है जिसका बादाम रोगन बनाया जाता है। 

बादाम तेल का सेवन करने से सर्दी जुकाम,कफ और एलर्जी से निजात मिलती है। बादाम रोगन का सेवन रोजाना दूध के साथ किया जाए तो दिमाग को शार्प किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बादाम रोगन का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करें।

स्किन रहती है हेल्दी

रोगन बादाम के तेल से अगर बॉडी की मसाज की जाए तो बॉडी मॉइस्चराइजर रहती है। इस तेल का सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है और मुहांसों से निजात मिलती है। अगर रोजाना इस तेल को स्किन पर लगाया जाए तो स्किन पर चमक आती है। इस तेल से आप मालिश करें ब्रेन हेल्दी रहेगा। ये तेल बुद्धि को बढ़ाता है।

पाचन में होता है सुधार

रोगन बादाम का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये तेल कब्ज को दूर करता और आंतों में जमा गंदगी को साफ करता है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो इस तेल का सेवन दूध के साथ करें।

दिल रहता है हेल्दी

बादाम के तेल का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। ये तेल कोलेस्ट्रॉल  को कंट्रोल करता है और दिल के रोगों से बचाव करता है।

कमजोरी थकान होती है दूर

बादाम के तेल का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से बचाव होता है। रोगन बादाम में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं। रोगन बादाम का सेवन सीधे खाने में, सलाद में या स्किनकेयर रेजीम में डाल सकते हैं। शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में बादाम का सेवन असरदार है।

मानसिक सेहत में होता है सुधार

बादाम के तेल का सेवन करने से मानसिक सेहत में सुधार होता है। ये तेल तनाव को कंट्रोल करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।

बादाम का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। बादाम सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। बादाम से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।