अनानास एक ऐसा फल है जिसके फायदे अनेक है। खट्टे मीठे स्वाद से भरपूर ये फल खाने में जितना मजेदार लगता है उतने ही ज्यादा इसके फायदे हैं। ये फल फाइबर, विटामिन और खनिजों सहित पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनानास एक हेल्दी फूड है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और एंजाइम मौजूद होते हैं। ये फल इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और सूजन को कम करता है।
धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा ने बताया कि एक महीने तक रोजाना अनानास के पानी को पीने से बॉडी की सूजन कम होती है। अनानास ब्रोमेलैन जैसे एंजाइमों से भरपूर होता है, जो प्रोटीन को तोड़कर और सूजन को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं कि एक साल तक अनानास का पानी पीने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
अनानास के पानी एक साल तक सेवन करने पर कैसा दिखेगा असर
आप जानते हैं कि इस हेल्दी फल का सेवन अगर उसका पानी बनाकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदे होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन्फ़्यूज़्ड वॉटर, खासतौर पर इन्फ़्यूज़्ड अनानास वॉटर का सेवन अगर रोजाना एक साल तक किया जाए तो बॉडी पर कैसा असर दिखेगा।
Thesuperremedies के पोस्ट में बताया गया है कि अनानास का पानी बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। इसका सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं और थायरॉयड का भी उपचार होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इस पानी का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और वजन घटाना भी आसान होता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम है अगर वो इस पानी का रोजाना सेवन करें तो आंखों की रोशनी बढ़ती है।
अनानास का पानी कैसे सेहत को पहुंचाता है फायदा
डॉक्टर शर्मा के मुताबिक अनानास हाई फाइबर से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से भूख शांत होती है। अगर रोजाना इस पानी का सेवन किया जाए तो ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस पानी को पीने से भूख लम्बे समय तक नहीं लगती।
अनानास के पानी में ब्रोमेलैन मौजूद होता है जो आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से आंतरिक परजीवियों का जोखिम कम होता है। ये बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। लिवर की हेल्थ को दुरुस्त करने में ये बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।